विज्ञापन

AC वाले कमरे में पानी की बाल्टी रखने से नहीं होता डिहाइड्रेशन? क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर, कितनी कारगर है ये ट्र‍िक

Water Bucket AC Trick: क्या यह सच में काम करता है? या सिर्फ एक फैला हुआ मिथ है? इसी विषय पर डॉक्टर समीर भाटी ने विस्तार से समझाया है कि AC, नमी और डिहाइड्रेशन के बीच असल कनेक्शन क्या है.

AC वाले कमरे में पानी की बाल्टी रखने से नहीं होता डिहाइड्रेशन? क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर, कितनी कारगर है ये ट्र‍िक
AC Room Dehydration Trick: AC, नमी और डिहाइड्रेशन के बीच असल कनेक्शन क्या है?

AC Dry Air Solution: गर्मियों में AC अब लग्जरी नहीं, जरूरत बन चुका है. लेकिन, इसके साथ एक डर भी जुड़ा है डिहाइड्रेशन का. अक्सर लोग सलाह देते हैं कि AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रख दो, इससे हवा में नमी बनी रहेगी और शरीर सूखेगा नहीं. सुनने में यह आसान और घरेलू उपाय लगता है, लेकिन क्या यह सच में काम करता है? या सिर्फ एक फैला हुआ मिथ है? इस सवाल का जवाब जानना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. इसी विषय पर डॉक्टर समीर भाटी ने विस्तार से समझाया है कि AC, नमी और डिहाइड्रेशन के बीच असल कनेक्शन क्या है और हमें क्या करना चाहिए.

मिथ: AC में पानी की बाल्टी रखो, डिहाइड्रेशन नहीं होगा

बहुत से लोग मानते हैं कि AC हवा को सुखा देता है, जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है. इसलिए कमरे में पानी की बाल्टी रखने से नमी बनी रहती है और यह समस्या खत्म हो जाती है. लेकिन, डॉक्टर समीर भाटी इस सोच को पूरी तरह सही नहीं मानते. उनके मुताबिक, "यह एक अधूरा और काफी हद तक गलत कॉन्सेप्ट है."

ये भी पढ़ें: डायबिटीज में आम खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया सही समय, मात्रा और खाने का तरीका

AC असल में करता क्या है?

डॉ. भाटी बताते हैं कि AC का काम सिर्फ हवा ठंडी करना नहीं, बल्कि हवा की नमी (humidity) को कंट्रोल करना भी होता है. AC कमरे की गर्म और नम हवा को खींचकर ठंडा करता है. इस प्रक्रिया में एक्स्ट्रा मॉइश्चर बाहर निकाल दी जाती है. यानी AC वातावरण को थोड़ा ड्राई जरूर बनाता है, लेकिन यह डिहाइड्रेशन का सीधा कारण नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

बाल्टी वाला जुगाड़ कितना कारगर?

डॉ. समीर भाटी साफ कहते हैं "एक बाल्टी पानी पूरे कमरे की ह्यूमिडिटी पर बहुत कम असर डालती है." कमरे का आकार बड़ा होता है और पानी की सतह छोटी. पानी धीरे-धीरे वाष्पित होता है, जिससे नमी में कोई बड़ा बदलाव नहीं आता. इसलिए यह ट्रिक साइंटिफिक तौर पर ज्यादा असरदार नहीं मानी जाती.

फिर डिहाइड्रेशन क्यों महसूस होता है? | Then Why is Dehydration Felt?

अगर AC सीधे डिहाइड्रेशन नहीं करता, तो फिर लोग ऐसा क्यों महसूस करते हैं? डॉ. भाटी के अनुसार इसके पीछे असली कारण ये हैं ठंडे माहौल में प्यास कम लगती है, लोग पानी पीना भूल जाते हैं, लंबे समय तक AC में रहने से त्वचा और होंठ सूख सकते हैं. यानी समस्या AC नहीं, बल्कि हमारी पानी पीने की आदत है.

क्या करें? डॉक्टर की सही सलाह

डॉ. समीर भाटी कुछ आसान लेकिन असरदार उपाय बताते हैं. हर 1-2 घंटे में पानी जरूर पिएं, चाहे प्यास लगे या नहीं. कमरे में बहुत ज्यादा ठंडा तापमान (16–18 डिग्री) न रखें. अगर बहुत ड्राईनेस लगे तो ह्यूमिडिफायर इस्तेमाल करें. स्किन और होंठों के लिए मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें

AC का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो यह नुकसानदायक नहीं है. लेकिन, अधूरी जानकारी और मिथ्स पर भरोसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं. पानी की बाल्टी वाला जुगाड़ सुनने में अच्छा लगता है पर यह कोई मैजिक सॉल्यूशन नहीं है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AC Room Dehydration, Water Bucket AC Trick, AC Dry Air Solution, Prevent Dehydration In AC, Bucket Of Water In AC, AC Room Humidity Hack, Doctors AC Dehydration Tips, AC Makes You Dehydrated, Does Water Bucket Help In AC Room, How To Stop Dehydration In AC, AC Room Dryness Remedy Doctor, Keep Water Bucket In AC Room Benefits, AC Dehydration Myth Or Fact
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com