Diabetes: डायबिटीज एक पुरानी बीमारी है जिसमें हेल्दी ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने के लिए डायबिटीज रोगियों को प्रयास की जरूरत होती है. डाइट को अक्सर डायबिटीज में एक बड़ा फैक्टर माना जाता है जो किसी के ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करता है. डायबिटीज के डायग्नोस होने पर कई बार कई फूड्स को अपनी डाइट से हटा देते हैं, लेकिन कई और कारक हैं जो किसी के ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करते हैं. डाइट के अलावा अन्य कारकों के बारे में बहुत कम जागरूकता है जो डायबिटीज के मैनेजमेंट में मदद कर सकते हैं. डायबिटीज को प्रभावी ढंग से मैनेज करने में आपकी सहायता के लिए आइए इन कारकों पर नजर डालें जो आपके ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकते हैं.
ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करने वाले कारक | Factors Affecting Blood Sugar Level
1. स्लीप साइकिल
स्लीप साइकिल आपके ब्लड शुगर लेवल सहित कई शारीरिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करती है. अध्ययनों के अनुसार, नींद की कमी डायबिटीज वाले लोगों में ग्लूकोज कंट्रोल और इंसुलिन सेंसिटिविटी को प्रभावित कर सकती है. नींद की कमी स्ट्रेस जैसे अन्य कारकों को भी ट्रिगर कर सकती है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को और खराब कर देते हैं. इसलिए हर रात कम से कम 8 घंटे सोना जरूरी है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इन 5 चीजों को मिक्सर में डालकर बना लीजिए जूस, तेजी से घटेगा पेट का मोटापा, जानिए तरीका
2. स्ट्रेस को मैनेज करें
जितना आप सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा हानिकारक है तनाव. अनकंट्रोल स्ट्रेस आपको कई गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के हाई रिस्क में डालता है. अनकंट्रोल स्ट्रेस की वजह से भी ब्लड शुगर लेवल खराब हो सकता है. स्ट्रेस एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल को प्रभावित करता है.

3. फिजिकल एक्टिविटी
जब आप शारीरिक रूप से निष्क्रिय होते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. यही कारण है कि रेगुलर एक्सरसाइज डायबिटीज मैनेजमेंट का एक अनिवार्य कॉम्पोनेंट है, लेकिन डायबिटीज के साथ व्यायाम करते समय आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है. डायबिटीज वाले लोगों को विशेषज्ञ की मदद से धीरे-धीरे फिटनेस रूटीन बनाना चाहिए.
4. डिहाइड्रेशन
कम पानी पीना आपके ब्लड शुगर लेवल के लिए हानिकारक हो सकता है. जब आप कम पानी पीते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा इफेक्ट होता है, जिसे हाइपरग्लेसेमिया के रूप में जाना जाता है. इसलिए डायबिटीज वाले लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी या अन्य कैलोरी फ्री नेचरल ड्रिंक पीना चाहिए.
कमजोर हो रही हैं आखें तो तुरंत डाइट में शामिल करें ले ये 5 चीजें, बढ़ जाएगी आंखों की पावर
5. कुछ दवाएं
कई ओवर-द-काउंटर दवाएं हेल्थ प्रोब्लम्स का इलाज करने में मदद कर सकती हैं लेकिन आपके ब्लड शुगर लेवल पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं. इसलिए डायबिटीज वाले लोगों को हमेशा कोई भी दवा लेने से पहले हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स से सलाह लेनी चाहिए.
Diabetes Diet Chart in Hindi : डायबिटीज: कौन सा तेल या दूध है बेस्ट, मीठा खाएं या नहीं
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं