विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2021

Diabetes Diet: क्या डायबिटीज रोगी शुगर के बदले हमेशा शहद का सेवन कर सकते हैं? यहां जानें जवाब

Honey For Diabetes: आप जानते हैं कि डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में रखना कितना जरूरी है. क्या आप डायबिटीज से पीड़ित होने पर सफेद चीनी को शहद, गुड़ या शक्कर के अन्य प्राकृतिक रूपों के साथ बदल सकते हैं? चलो पता करते हैं.

Also Read in
Diabetes Diet: क्या डायबिटीज रोगी शुगर के बदले हमेशा शहद का सेवन कर सकते हैं? यहां जानें जवाब
Diabetes Diet: हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल हेल्दी ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद कर सकती है
iStock
  • डायबिटीज को एक हेल्दी डाइट के साथ मैनेज किया जा सकता है.
  • अगर आपको डायबिटीज है तो सभी रूपों में चीनी के सेवन से बचें.
  • डायबिटीज के मरीज मॉडरेशन में फल खा सकते हैं.

Blood Sugar Level And Honey: डायबिटीज रोगियों को हमेशा हेल्दा डाइट लेने की सलाह दी जाती है जो हेल्दी ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को मैनेज करने में मदद करता है. अनकंट्रोल डायबिटीज शरीर के विभिन्न अंगों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है और बाद में गंभीर जटिलताओं का कारण बनता है. डायबिटीज डाइट के लिए फूड्स का चयन करते समय, आपके ब्लड शुगर लेवल पर आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन के प्रभाव को ध्यान में रखना जरूरत है. चीनी, डेसर्ट, कैंडी, कुकीज और अन्य मीठे व्यंजनों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि हो सकती है. कई लोग डायबिटीज के लिए शहद को हेल्दी शुगर का विकल्प बताते हैं. चीनी के अन्य प्राकृतिक रूप हैं जैसे शहद, गुड़, मेपल सिरप और भी बहुत कुछ हैं. क्या आप चीनी के इन प्राकृतिक रूपों के साथ टेबल शुगर को बदल सकते हैं? पता लगाने के लिए पढ़ें.

डायबिटीज रोगी शुगर के बदले शहद का सेवन कर सकते हैं? | Diabetes Patients Can Consume Honey Instead Of Sugar

डॉ. वी. मोहन ने अपने एक IGTV में खुलासा किया कि डायबिटीज रोगी फूड्स और ड्रिंक्स में शहद मिला सकते हैं या नहीं. "आमतौर पर माना जाता है कि डायबिटीज वाले लोग चीनी को शहद, गुड़ या चीनी के अन्य वैकल्पिक रूपों के साथ बदल सकते हैं, लेकिन ये सभी शरीर में प्रवेश करने के बाद अंततः ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाते हैं."

bparcofoHoney For Diabetes: डायबिटीज रोगियों को शहद और गुड़ के सेवन से बचना चाहिए

डायबिटीज के साथ कोई भी व्यक्ति जो इनका सेवन करता है, हाई ब्लड शुगर लेवल का अनुभव कर सकता है. इसलिए चीनी के अन्य रूपों से बचना बेहतर है. अगर आप अपनी कॉफी या चाय को मीठा करना चाहते हैं, तो आप सीमित मात्रा में कृत्रिम स्वीटनर का उपयोग कर सकते हैं."

डायबिटीज में शुगर क्रेविंग को कैसे हराएं? | How To Beat Sugar Craving In Diabetes?

आप संतुलित भोजन का सेवन शुरू कर सकते हैं. अपने भोजन में फलों को शामिल करने से उन शुगर क्रेविंग से निपटने में मदद मिल सकती है. डायबिटीज रोगी मौसमी फल खा सकते हैं लेकिन संयम में.

इसके अलावा, जब भी आपको चीनी खाने का मन करे तो खुद को विचलित करने की कोशिश करें. कभी-कभी आप या तो प्यासे होते हैं या भूखे हो जाते हैं और इसका परिणाम यह होता है कि आप शुगर वाली चीजें खा लेते हैं. आपको जब भी कुछ ऐसा महसूस हो तो पानी पीने की कोशिश करें, कुछ स्वस्थ स्नैकिंग करें या ऐसी गतिविधियां करें जो आपको विचलित कर सकती हैं.

तनाव को मैनेज करने से भी डायबिटीज रोगियों को मदद मिल सकती है. जब आपको तनाव होता है, तो आप अधिक कैलोरी या कुछ मीठा खाने की संभावना रखते हैं. तनाव को हराने के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करने का कोशिश करें.

(डॉ. मोहन, डॉ. मोहन की डायबिटीज स्पेशिलिटी सेंटर और मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन, चेन्नई, भारत में अध्यक्ष हैं)

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diabetes, Diabetes Diet, Honey For Diabetes, Honey And Diabetes, Blood Sugar Level And Honey, Diabetes Diet Hindi, Is Honey Bad For Blood Sugar Levels, Natural Sweeteners For Diabetics, Is Honey High In Sugar?, Can Diabetics Drink Honey Lemon Water?
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com