राजस्थान में इस साल डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. इस साल डेंगू के कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 14 साल का लड़का भी शामिल है. 14 साल के गिरिराज को चार दिन पहले अलवर के एक अस्पताल में तेज बुखार के साथ भर्ती कराया गया था. मरीज में डेंगू की पुष्टि की गई. हालांकि, दो दिन के उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ और रविवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वहीं, सोमवार को मरीज की हालत फिर बिगड़ गई और अलवर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. जानकारी मिली है कि डेंगू से मरने वाला गिरिराज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.
यह भी पढ़ें: खून से गंदगी को साफ करने वाले रामबाण घरेलू नुस्खे, आपको करना है बस ये काम
डेंगू का प्रकोप:
अब तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में डेंगू से 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक आरएएस अधिकारी, एक डॉक्टर, एक नर्सिंग छात्रा और एक व्यापारी शामिल हैं. उदयपुर में आरएएस अधिकारी तारू सुराणा की करीब 17 दिन तक डेंगू का इलाज चलने के बाद 5 अक्टूबर को मौत हो गई. दौसा जिले के सरकारी अस्पताल में तैनात डॉ. ज्योति मीना में 24 सितंबर को डेंगू के लक्षण दिखे. 25 सितंबर को उनकी प्लेटलेट्स मात्र 12,000 रह गई और उसी दिन उनकी मौत हो गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाली के एक व्यापारी और कोटा में एएनएम की ट्रेनिंग कर रही छात्रा को भी बुखार आया और फिर जांच में वह डेंगू पॉजिटिव पाए गए. धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती गई और उनकी मौत हो गई. झुंझुनूं के बिसाऊ के वार्ड 12 निवासी खेरूनिशा (36) को 4 अक्टूबर को चूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महिला को तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत थी. वह भी डेंगू पॉजिटिव पाई गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
क्या आईपिल लेने के बाद कोई महिला गर्भवती हो सकती है? यहां जानें गर्भनिरोधन के बेस्ट तरीके...
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं