विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

फिलीपींस में हेल्थ इमरजेंसी के हालात, युवाओं में बढ़े एचआईवी के 500 प्रतिशत मामले, हर दिन आ रहे लगभग 56 मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एचआईवी एक वायरस है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है. इसका सबसे गंभीर रूप एड्स है. एचआईवी शरीर की व्हाइट ब्लड सेल्स पर हमला करता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और टीबी, संक्रमण या कैंसर जैसी बीमारियां आसानी से हो सकती हैं.

फिलीपींस में हेल्थ इमरजेंसी के हालात, युवाओं में बढ़े एचआईवी के 500 प्रतिशत मामले, हर दिन आ रहे लगभग 56 मामले
इस साल जनवरी से मार्च तक हर दिन 57 नए मामले सामने आए.

फिलीपींस के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को देश में एचआईवी को नेशनल हेल्थ इजरजेंसी घोषित करने की सिफारिश की, क्योंकि युवाओं में एचआईवी के मामले 500 प्रतिशत बढ़ गए हैं. स्वास्थ्य सचिव टेओडोरो हर्बोसा ने एक वीडियो संदेश में बताया कि 15 से 25 साल के युवाओं में एचआईवी के मामलों में वृद्धि हुई है. इस साल जनवरी से मार्च तक हर दिन 57 नए मामले सामने आए, जो पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में सबसे ज्यादा हैं. डीओएच के अनुसार, पिछले 10 सालों में नए एचआईवी मामले दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: बढ़े हुए यूरिक एसिड को नेचुरली कम कर सकती है ये घरेलू ड्रिंक, गर्मियों में पीना बेहद फायदेमंद

जनवरी से अप्रैल 2025 तक हर दिन 56 मामले

साल 2014 में रोजाना 21 मामले थे, जो 2024 में बढ़कर 48 हो गए. जनवरी से अप्रैल 2025 तक हर दिन 56 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले साल की तुलना में 44 प्रतिशत ज्यादा हैं. फिलीपींस में एचआईवी के मरीजों की उम्र कम होती जा रही है. डेटा के मुताबिक, 2006 से सबसे ज्यादा मामले 25 से 34 साल की उम्र वालों में देखे गए हैं. एचआईवी का मुख्य कारण यौन संपर्क है, खासकर पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने वाले पुरुषों में यह ज्यादा देखा गया है.

आईवी शरीर की व्हाइट ब्लड सेल्स पर करता है हमला 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एचआईवी एक वायरस है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है. इसका सबसे गंभीर रूप एड्स है. एचआईवी शरीर की व्हाइट ब्लड सेल्स पर हमला करता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और टीबी, संक्रमण या कैंसर जैसी बीमारियां आसानी से हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: लिवर को पावरफुल, हेल्दी और जवां बनाने के लिए पिएं ये 4 साइंस बेस्ड ड्रिंक्स, निकल जाएगी लिवर की गंदगी

एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के खून, स्तन के दूध आदि से फैलता है. यह किस, गले लगाने या खाना बांटने से नहीं फैलता. यह मां से बच्चे को भी हो सकता है. एंटी रेट्रोवाइरल थेरेपी से एचआईवी की रोकथाम और इलाज किया जा सकता है. अगर इलाज न हो तो एचआईवी कई साल बाद एड्स बन सकता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वयस्कों और किशोरों के एचआईवी रोग के लिए अपनी परिभाषा तय की है. साथ ही 5 साल से कम उम्र के एचआईवी पॉजिटिव बच्चों को भी एडवांस एचआईवी रोग की श्रेणी में रखा जाता है.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Philippines, HIV, Health Emergency, HIV Cases, Daily HIV Cases, Why HIV Infections Are Rising, Government Response To HIV Crisis In Philippines, Youth & HIV: Alarming Statistics In Southeast Asia, Public Health Emergency Due To HIV Surge, Latest Study On HIV Spread Among Young Filipinos, How To Prevent HIV Amid Rising Cases, Western Pacific Region Faces HIV Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com