भिगोया हुआ अंजीर (Anjeer) सुबह खाली पेट खाना लंबे समय से हेल्दी आदत माना जाता है. लेकिन क्या सच में इससे शरीर में कोई बदलाव दिखता है? दिल्ली की एक लड़की ने रोज सुबह भिगोया अंजीर खाने का अपना अनुभव शेयर किया, जिसमें उसने पाचन से लेकर ऊर्जा स्तर तक कई बदलावों का जिक्र किया. ये रहा काजल का अनुभव -
मोमोस, समोसे, चाउमीन, पिज्जा का क्रेज इतना था कि मैं ये भूल चुकी थी कि मेरे शरीर को आगे चलकर कितना सफर करना पड़ सकता है, रोजाना बाहर का खाने से:
- मेरे पेट में दर्द रहने लगा
- मेरा वजन बढ़ने लगा
- स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगीं
- मुझे फैटी लिवर डिटेक्ट हुआ

Anjeet Khane se Kya hota hai.
एक दिन मैंने डिसाइड किया कि अगर मुझे हेल्दी रहना है, तो अपनी आदत को भूलकर अपने लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी ऐड करना पड़ेगा. फिर मैं डॉक्टर राम अवतार से मिली. डॉ. राम अवतार को योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी के क्षेत्र में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है. बातचीत में उन्होंने मुझे अंजीर के फायदों के बारे में बताया. उनका कहना था सुबह खाली पेट इसे भिगोकर खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं.
खाली पेट भीगी अंजीर खाने के फायदे
काजल के इस अनुभव की पड़ताल करने के लिए एनडीटीवी ने बात की आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) से. वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं और उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
वजन घटाने में मददगार
डॉ. राम अवतार के अनुसार अंजीर फाइबर का अच्छा सोर्स है. बाहर का खाकर मेरा वजन बढ़ गया था, उसे कम करने के लिए मैंने अंजीर को अपने डेली रूटीन में शामिल किया। ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कम होता है.
पेट के लिए बढ़िया
अंजीर में पाया जाने वाला फाइबर पेट से जुड़ी दिक्कतों जैसे कब्ज की समस्या को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से मेरा पेट ठीक रहने लगा.
दिल को रखे हेल्दी
अंजीर में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये दोनों ही ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं. ऐसे में इसका सेवन दिल के लिए भी फायदेमंद है.
हड्डियों के लिए अच्छा
आज के समय में ज्यादातर लोग हड्डियों की समस्या से परेशान रहते हैं. ऐसे में इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों की मजबूती बढ़ाने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
इम्यूनिटी बूस्टर
मैं बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ती थी, इसे डाइट में शामिल करने से मेरी इम्यूनिटी मजबूत हुई और मैं कम बीमार पड़ने लगी.
एनर्जी का अच्छा सोर्स
मैं हर समय थका हुआ महसूस करती थी. सूखे अंजीर में मौजूद प्राकृतिक शर्करा और कार्बोहाइड्रेट ने मुझे दोबारा एनर्जेटिक फील करवाया.
त्वचा के लिए फायदेमंद
इसके एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिख सकती है.
इसे भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज सुबह खाली पेट पी लें मेथी का पानी, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं