Folic Acid Deficiency Symptoms: तेज रफ्तार भागती हुई जिंदगी और अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह का सबसे ज्यादा असर खानपान पर पड़ता है. भूख लगने पर हम खाते तो हैं मगर उन खाने की चीजों में कहीं पोषण पीछे छूट जाता है. पोषक तत्वों की कमी से शरीर में कई नुकसान होने लगते हैं. इन इंपॉर्टेंट न्यूट्रिएंट्स में से एक फोलिक एसिड भी है. इससे विटामिन B9 (Vitamin B9) के नाम से भी जाना जाता है. ये विटामिन इम्यून सिस्टम को सही तरीके से काम करने में मदद करता है.इसके अलावा ये शरीर में रेड ब्लड सेल को बनने में मदद करता है. फोलिक एसिड की कमी से शरीर में कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं शरीर के फोलिक एसिड की कमी से होने वाले नुकसान क्या हैं और क्या हैं इसके लक्षण.
पेट की गैस और अपच से हैं परेशान, तो एसिडिटी से छुटकारा दिलाने के लिए अचूक हैं ये 4 योग आसन
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शरीर में फोलिक एसिड की कमी से होने वाले नुकसान | These Disadvantages Are Caused By Folic Acid deficiency
1. डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए फोलिक एसिड मदद करता है. ये पेट में एसिड बनाने का काम करता है जो डाइजेशन के लिए बहुत जरूरी है.अगर आपके पाचन तंत्र में किसी भी तरह की परेशानी है, तो आपको फोलिक एसिड की कमी हो सकती है.
2. फोलिक एसिड की कमी से शरीर में खून की कमी हो सकती है, जिसे हम हीमोग्लोबिन की कमी भी कहते हैं. फोलिक एसिड शरीर में रेड ब्लड सेल्स यानी लाल रक्त कोशिकाओं को बनने में मदद करता है. ऐसे में अगर फोलिक एसिड की कमी होगी तो रेड ब्लड सेल्स बॉडी में कम बनेंगे और उसकी कमी महसूस होने लगेगी.
आपकी ये 5 बुरी आदतें लीवर को पहुंचा रही हैं नुकसान, आज ही छोड़ने में भलाई
3. प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में फोलिक एसिड की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है. अगर गर्भवती महिला के शरीर में फोलिक एसिड की कमी होती है तो इसका असर उसके बच्चे के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है.
4. फोलिक एसिड की कमी की वजह से सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है. फोलिक एसिड की कमी से शरीर में ऑक्सीजन का सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिसके चलते इंसान को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है.इसके अलावा हार्ट रेट भी बढ़ जाता है.
फोलिक एसिड की कमी की पहचान के लिए इन लक्षणों पर रखे नज़र .
- ज्यादा गुस्सा आना
- सांस फूलना
- शरीर पीला पड़ना
- नींद कम आना
- कब्ज़
- चिड़चिड़ापन
- खून की कमी
- थकान
- कमजोरी
- डायरिया
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
छोटे से करौंदे के फायदे हैं बड़े, इम्यूनिटी और दिल की सेहत के लिए हैं कमाल, डाइट में करें शामिल
Weight Loss Mistakes: इन 3 गलतियों की वजह से चाहकर भी कम नहीं हो पाता आपका वजन, यहां पता करें कौन सी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं