Empty Stomach Soaked Dates Benefits: दूध में भीगे खजूर एक ऐसा पारंपरिक उपाय है जो सदियों से भारतीयों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है. यह सिर्फ एक स्वादिष्ट ड्रिंक ही नहीं, बल्कि एक सभी पोषण का स्रोत भी है. खजूर नेचुरल शुगर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जब दूध के साथ मिलकर सेवन किए जाते हैं, तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए औषधि का काम कर सकते हैं. खजूर के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट काफी लंबी है और दूध के फायदे हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब खजूर को दूध में रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाता है, तो ये सेहत को कितने कमाल के फायदे दे सकता है. खासकर इन 5 लोगों के लिए दूध में भीगे खजूर किसी चमत्कार से कम नहीं हैं.
दूध में भिगोकर खजूर खाने के शानदार फायदे (Amazing Benefits of Eating Dates Soaked In Milk)
1. शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे लोग
अगर आप थकान, कमजोरी या एनर्जी की कमी से जूझ रहे हैं, तो दूध में भीगे खजूर का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. खजूर में मौजूद नेचुरल शुगर (ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज) तुरंत एनर्जी प्रदान करती है, जबकि दूध में प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो शरीर को मजबूती प्रदान करता है. यह मिश्रण मांसपेशियों को मजबूती देता है और शरीर को तेजी से ऊर्जा से भर देता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: कान के अंदर का मैल निकालना है, तो इन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल, नरम होकर अपने आप निकलेगी गंदगी
2. एनिमिया से पीड़ित लोग
एनिमिया यानी खून की कमी एक आम समस्या है, खासकर महिलाओं और बच्चों में. खजूर में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में सहायक होती है. जब खजूर को दूध में भिगोकर सेवन किया जाता है, तो यह शरीर में आयरन के अवशोषण को और भी अधिक बढ़ा देता है, जिससे एनिमिया से राहत मिलती है.
3. हड्डियों की कमजोरी से परेशान लोग
हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम और फॉस्फोरस का महत्वपूर्ण योगदान होता है. दूध में कैल्शियम और खजूर में फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. यह मिश्रण हड्डियों की कमजोरी, ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द से राहत पाने में मदद करता है. खासकर वृद्ध लोगों के लिए यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है.
यह भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट पिएं इस चीज का पानी, पिचककर आधा रह जाएगा मोटा पेट, महीनेभर में दिखने लगेंगे पतले!
4. पाचन समस्या वाले लोग
दूध में भीगे खजूर का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है. खजूर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो आंतों की क्रिया को सुधारती है और कब्ज जैसी समस्याओं से निजात दिलाती है. दूध, खजूर के साथ मिलकर पेट को ठंडक प्रदान करता है और आंतों के अंदर अच्छे बैक्टीरिया के विकास में भी सहायक होता है.

5. मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते लोग
दूध और खजूर का मिश्रण न केवल शरीर के लिए बल्कि मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद है. खजूर में पोटैशियम और विटामिन बी6 की उपस्थिति मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है और न्यूरोट्रांसमिटर्स को सुधारती है. इससे याददाश्त बढ़ती है और मानसिक थकान दूर होती है. साथ ही दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन एक शांत प्रभाव डालता है, जिससे अच्छी नींद आती है.
कैसे करें सेवन?
- 2-3 खजूर को रातभर दूध में भिगोकर रखें.
- सुबह इसे धीमी आंच पर उबाल लें और फिर गुनगुना करके सेवन करें.
- आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा-सा शहद भी मिला सकते हैं.
सावधानियां:
दूध में भीगे खजूर के कई फायदे हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करते समय ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि खजूर में नेचुरल शुगर होती है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है. इसके अलावा, जिन लोगों को लैक्टोज इन्टॉलरेंस है उन्हें दूध का सेवन करने से बचना चाहिए.
दूध में भीगे खजूर एक सरल लेकिन बहुत लाभकारी उपाय है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकता है. यह एनर्जी, हड्डियों की मजबूती, बेहतर पाचन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खासतौर से फायदेमंद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं