Doodh-Chuara Khane ke Fayde: ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आज हम आपको एक ऐसे ही ड्राई फ्रूट के बारे में बताएंगे जिसका सेवन आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. छुआरा जिसको अमूमन लोग नजर अंदाज कर सकते हैं. लेकिन अगर आप इसके फायदे जान लेंगे तो इसको आज से ही अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे. खासकर अगर आप इसका सेवन दूध के साथ करते हैं तो यह सोने में सुहागा हो जाता है. आइए जानते हैं किन 5 लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए.
दूध में छुआरा पकाकर खाने के फायदे ( Milk with Chuara Eating Benefits)
ये भी पढ़ें- लहसुन खाने का सही तरीका जान लेंगे तो फिर कभी नहीं पड़ेंगे बीमारी, डॉक्टर ने बताया Raw Garlic खाने का सही तरीका
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एनर्जी
दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व इसे एक सुपरफूड बनाते हैं. वहीं बात करें छुआरे की तो इसमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. छुआरे में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए और बी-कॉम्प्लेक्स शामिल हैं. जब आप छुआरे को दूध के साथ पकाकर खाते हैं तो ये आपके शरीर को एनर्जी देने के साथ ही इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में भी मदद करता है.
पाचन तंत्र
छुआरे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. दूध में छुआरा पकाकर खाने से ये आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है. खासकर अगर आपको कब्ज की समस्या है तो यह आंतों को हेल्दी बैक्टीरिया देकर आंतों को हेल्दी बनाने में भी मदद करता है.
हेल्दी हार्ट
छुआरे में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं. ये मिनरल्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर हार्ट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.
एनीमिया
छुआरे में आयरन पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. सुबह खाली पेट दूध में पके हुए छुआरे का सेवन नियमित तौर पर करने से एनीमिया के खतरे को कम क्या जा सकता है. इसके साथ ही शरीर को अन्य फायदे भी मिलते हैं.
वेट गेन
अगर आप वेट गेन की कोशिश कर रहे हैं तो ऐसे में दूध में पकाए हुए छुआरे का सेवन हेल्दी वेट गेन में मदद कर सकता है. सुबह खाली पेट इसका सेवन आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और साथ ही शरीर को एनर्जी भी देता है.
कैसे बनाएं
आप छुआरे को थोड़ी देर धोकर पानी में भिगोकर रख दें. तब तक आप दूध को उबलने के लिए रखें. इसके बाद छुआरे को छोटा-छोटा काटकर दूध में डालकर कुछ देर के लिए उबाल लें. दूध के थोड़ा गाढ़ा हो जामे पर इसका सेवन करें.
History Of Laddu: मिठाई नहीं दवाई के तौर पर खाया जाता था लड्डू, जानिए लड्डू का इतिहास|Swaad Ka Safar
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं