Dadi Maa Ke Nuskhe: हर कोई ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने की चाहत में रहता है. पार्लर जाकर महंगे स्किन ट्रीटमेंट के बाद भी कई बार नेचुरल ग्लो नहीं आ पाता. ऐसे में कई बार घरेलू नुस्खे (Gharelu Nuskhe) ही आपकी मदद करते हैं. पुराने समय में दादी-नानी इन्हीं नुस्खों (Daadi Maa ke Nushke) को आजमाकर दमकती स्किन (Get Glowing Skin) पाती थीं. चाहे मुंहासे हो या अनचाहे बाल या भी झुर्रियां दादी मां के नुस्खे जरूर काम आते हैं. दादी-नानी ऐसे ही नुस्खों की बदौलत स्किन की हर समस्या (Skin Problems) का समाधान निकालती थीं. ये उपाय बेहद प्राकृतिक होते हैं ऐसे में स्किन पर इनसे कोई साइड इफेक्ट होने का खतरा भी नहीं होता. चलिए तो ऐसे ही कई घरेलू नुस्खों के बारे में जान लेते हैं जो चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाते हैं.
दादी के नुस्खों में है स्किन की हर समस्या का समाधान | Home Remedies For Glowing Skin
स्किन टैनिंग दूर करने के लिए रामबाण हो सकता है दादी मांं का यह नुस्खा
सामग्री
- टमाटर- 1 चम्मच
- दही- 1 चम्मच
स्किन टैनिंग दूर करने के लिए कैसे करें इस नुस्खे को इस्तेमाल
टमाटर और दही को एक साथ फेंट कर इसका पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को फेस पर अप्लाई कर लें. करीब 25-30 मिनट बाद इस पैक को चेहरे से धो दें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्किन टैनिंग दूर करने के इस नुस्खे के फायदे
- टमाटर में लाइकोपीन भरपूर होता है जो स्किन की सूजन और सेलुलर डैमेज को कंट्रोल करता है.
- इस पैक की मदद से चेहरे के पोर्स बंद होते हैं, मुंहासे कम होते हैं और सनबर्न से भी राहत मिलती है.
- टमाटर एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है, ऐसे में ये टैन से छुटकारा पाने में सहायक होता है.
- दही में मिलने वाला लैक्टिक एसिड फेस पर से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मददगार होता है.
- दही में सन टैन को खत्म करने के लिए ब्लीचिंग गुण होते हैं. दुनिया में सबसे दुर्लभ हैं ये 5 खतरनाक बीमारियां, आपने शायद ही सुना हो इनका नाम, जानें क्या हैं इनके लक्षण
डल स्किन से ग्लोइंग स्किन के लिए दादी मां का नुस्खा
सामग्री
- कच्चा दूध- 2 चम्मच
- हल्दी- 2 चुटकी
ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू नुस्खे को कैसे करें इस्तेमाल
आपको बस दूध में हल्दी को मिला लेना है और इसे अपने फेस पर अप्लाई करना है. करीब 25-30 मिनट तक इसे फेस पर लगे रहने देना है.
ग्लोइंग स्किन के लिए इस नुस्खे के फायदे
- दूध में कई सारे विटामिन्स मिलते हैं जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं.
- त्वचा रूखी और बेजान हैं तो हल्दी इसका समाधान है.
- हल्दी का नियमित उपयोग करने से चेहरे पर ग्लो आता है.
- कच्चे दूध से मुंहासे भी ठीक होते हैं और स्किन पर से उनके दाग हटाने में भी ये मदद करता है.
- दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकता है.
Fact Check: क्या ऑक्सीजन लेवल बढ़ाती है Aspidosperma Q? डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं