Curd Benefits In Winter: जब भी पाचन तंत्र के लिए हेल्दी खाने पीने की बात आती है, तो दही को सबसे हेल्दी चीज के रूप में जाना जाता है. दही के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. दही में कैल्शियम, जिंक, विटामिन बी और प्रोबायोटिक्स प्रचुर मात्रा में होते हैं और ये प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है. इसके अलावा इसे विटामिन डी और प्रोबायोटिक्स के साथ सप्लीमेंट किया जा सकता है. ये न्यूट्रिशन को बढ़ाने के लिए अच्छा है, यह मस्कुलोस्केलेटल लॉस, इम्यूनोसेन्सेंस और कॉग्नेटिव लॉस में भी मदद करता है. सर्दियों में दही खाने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट्स भी देते हैं. बहुत से लोग मानते हैं कि दही को गर्मियों में खाना चाहिए और इसका सेवन केवल गर्म, धूप वाले दिनों में ही किया जाना चाहिए. हालांकि, सर्दियों में भी दही आंत के माइक्रोबायोम को बैलेंस करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है. सूजन से राहत से लेकर उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने तक दही खाने के यहां कुछ फायदों के बारे में जानिए.
सर्दियों में दही खाने के फायदे | Benefits of eating curd in winter
1. सूजन से राहत दिलाता है
दही में लाभकारी बैक्टीरिया होते हैं जो हाई फैट और हाई प्रोटीन फूड्स के सेवन के कारण होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन में सहायता करते हैं और सर्दियों में होने वाली अपच की आम समस्याओं को दूर करते हैं. यह मेटाबॉलिज्म को भी कंट्रोल करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद
कैल्शियम से भरपूर दही हड्डियों में सुधार के लिए जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि दही का रोजाना सेवन हड्डियों की मजबूती को बरकरार रखता है. यह फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है.
यह भी पढ़ें: मोटा पेट करना है अंदर और दिखना है सपाट, तो सुबह करें ये 5 काम, महीनेभर में आसानी से कम होगा वजन
3. वेट कंट्रोल करने में मददगार
सर्दी हो या गर्मी दही खाने से भूख कम लगती है क्योंकि यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. प्रोटीन की तृप्ति को बढ़ावा देता है और व्यक्ति को लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. दही एक ऐसा भोजन है जो एनर्जी बैलेंस को रेगुलेट करता है.
4. एंटी एजिंग प्रभाव
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड बुढ़ापे को रोकने में मदद करता है. यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स की उपस्थिति को कम करने में मदद करता है. यह रोमछिद्रों को कसने में मदद करता है और त्वचा को सिकुड़ने से बचाता है. इसके अलावा, इसमें एक्सफोलिएटिंग गुण भी हैं.
How To Turn White Hair To Black | सफेद बालों को हमेशा के लिए काला कैसे करें? बाल होंगे जड़ों से काले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं