सर्दियों का मौसम आते ही शरीर की त्वचा में कई बदलाव होने लगते हैं. इस दौरान अधिकांश लोगों को त्वचा और एड़ियों के फटने की समस्या होती है. सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा हमारी त्वचा को ही नुकसान पहुंचता है. सर्दी में त्वचा में दरारें, एड़ियों का फटना एक बड़ी समस्या बन जाती है. ऐसे में सर्दियों में त्वचा और एड़ियों के फटने से बचने और इसे ठीक करने के लिए कुछ खास उपायों को अपनाना बेहद जरूरी है.
सर्दियों में त्वचा को नमी की जरूरत होती है. इसलिए, अच्छे गुणवत्ता वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, खासकर एड़ियों और पैरों की त्वचा के लिए नमी बनाए रखना जरूरी है. मॉइस्चराइज में ऐसे तत्व होने चाहिए, जो त्वचा को गहराई से पोषण दें. रात को सोने से पहले नारियल तेल या ओलिव ऑयल से अपनी एड़ियों की मालिश करें. इन तेलों में एंटीऑक्सीडेंट्स और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाते हैं और फटी एड़ियों को ठीक करते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा, गर्म पानी में थोड़े से नमक को मिलाकर पैरों की सिकाई करें. यह त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करेगा और फटी हुई एड़ियों में आराम देगा. अगर आपकी एड़ियां बहुत अधिक फटी हुई है और दर्द हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर मेडिकेटेड क्रीम का इस्तेमाल करें. इन क्रीम में सैलिसिलिक एसिड होता है, जो त्वचा की ऊपरी परत को नरम करके उसे ठीक करता है. नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना बेहतर होता है, यह त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है.
बच्चों की ऑनलाइन गेमिंग की लत को दूर करना का किया गया प्रयास : सरकार
फटी त्वचा पर मृत कोशिकाओं की परत जम जाती है. इस पर स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि त्वचा की मृत परत हट सके. हालांकि यह बहुत सावधानीपूर्वक करना चाहिए, ताकि त्वचा को और अधिक नुकसान न हो. सोते समय मुलायम कॉटन के मोजे पहनने से एड़ियों में नमी बनी रहती है और त्वचा नरम होती है. आप नारियल तेल या किसी अच्छे मॉइस्चराइजर को एड़ियों पर लगाकर मोजे पहन सकते हैं.
त्वचा और एड़ियों को फटने से बचाने के लिए विटामिन ए, सी और ई से भरपूर आहार लें. इसके लिए आप गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, और ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं. ये आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देंगे और सूखने से बचाएंगे. इसके अलावा, तंग या कठोर जूते पहनने से बचें. अपने पैरों को आरामदायक और मुलायम जूते पहनने दें, ताकि एड़ियों पर दबाव न पड़े और त्वचा सुरक्षित रहे.
सर्दी के मौसम में लोगों को अक्सर कम पानी पीते हुए देखा गया है. ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना काफी महत्वपूर्ण है. जितना हो सके पानी पीएं, क्योंकि इससे आपकी त्वचा को अंदर से नमी मिलती है और वह सूखने से बचती है. इसके अलावा, सर्दी के मौसम में गर्म पानी से बचें. गुनगुने पानी का उपयोग करें, ताकि त्वचा की प्राकृतिक नमी बनी रहे.v
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं