विज्ञापन

सुबह-सुबह घर की दहलीज पर पानी डालने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर ने बताए फायदे

सुबह उठकर अगर आप घर की दहलीज पर पानी छिड़कते हैं, तो इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है और घर में देवी प्रवेश करती है. ऐसा हम नहीं एस्ट्रोलॉजर का कहना है, यहां जानते हैं पूरी जानकारी-

सुबह-सुबह घर की दहलीज पर पानी डालने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर ने बताए फायदे
morning doorstep water ritual : दहलीज पर पानी छिड़कने के क्या फायदे हैं?

हमारे देश में सुबह घर की सफाई करने और दहलीज पर पानी डालने की परंपरा काफी ज्यादा पुरानी है. कई लोग इसे सिर्फ सफाई का हिस्सा मानते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ये ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में खास महत्व बताया गया है. इंस्टाग्राम पर mr.astroji नाम के एक एस्ट्रोजी की जानकारी देने वाले यूजर ने शेयर की है. वीडियो में भी दहलीज पर पानी डालने के कुछ धर्म से जुड़े फायदे बताए गए हैं. 

घर में नहीं आती नेगेटिव एनर्जी

वीडियो में बताया गया है कि सुबह दहलीज पर पानी डालने से घर के आसपास मौजूद नेगेटिव एनर्जी कम होती है. माना जाता है कि इससे घर का माहौल अच्छा बना रहता है और परिवार के लोगों को पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है. वीडियो में ये भी बताया गया  है कि ऐसा करने से बाहर से आने वाली तंत्र-मंत्र की शक्ति अंदर प्रवेश नहीं करती है. 

बुरी नजर और नेगेटिव प्रभाव से बचाव

कई लोग मानते हैं कि दहलीज घर की सुरक्षा रेखा की तरह होती है. ऐसे में रोज सुबह इसे पानी से साफ करने पर तंत्र-मंत्र, बुरी नजर या अन्य नकारात्मक प्रभाव घर में प्रवेश नहीं कर पाते. यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक यह परंपरा आज भी निभाई जाती है.

मां लक्ष्मी का होता है स्वागत

धार्मिक मान्यता है कि साफ और स्वच्छ दहलीज मां लक्ष्मी को प्रिय होती है. कहा जाता है कि सुबह पानी डालकर दहलीज साफ रखने या छिड़कने से घर के अंदर देवी प्रवेश करती हैं. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और आर्थिक स्थिति बेहतर होने के रास्ते खुलते हैं.

घर में बनी रहती है खुशहाली

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब घर का प्रवेश द्वार साफ और व्यवस्थित रहता है तो परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है. इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम और तालमेल बढ़ने की बात भी कही जाती है.

साफ-सफाई का भी है आसान तरीका

धार्मिक मान्यताओं से अलग देखें तो दहलीज पर पानी डालने से धूल-मिट्टी हट जाती है और घर का प्रवेश द्वार साफ दिखाई देता है. इससे घर में आने वाले लोगों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें - विदुर नीति के अनुसार ये 4 गलतियां इंसान को बना देती हैं दुखी, समय रहते संभल जाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Morning, Astro, Positive Energy, Lakshmi Blessings, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com