सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में खाना न सिर्फ पेट भरने की चीज मानी जाती है, बल्कि इसे मां अन्नपूर्णा का प्रसाद माना गया है. इसी वजह से खाने से करने से जुड़े कुछ नियम भी बनाए गए हैं. इन्हीं में से एक नियम है कि पलंग या बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपकी लाइफ में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं. इंस्ट्राग्राम पर ज्योतिषाचार्य Astro Vivek Jain ने इससे जुड़ी कुछ अहम बातें शेयर की हैं. उनका कहना है कि बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से न सिर्फ सेहत से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती हैं, बल्कि इससे घर की सुख-शांति पर भी असर पड़ता है. यहां जानते हैं शास्त्रों के अनुसार बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से क्या-क्या हो सकता है?
घर में बनी रहती हैं बीमारियां
एस्ट्रोलॉजर विवेक का कहना है कि अगर आप बिस्तर पर खाते हैं, तो इससे घर में बीमारियां जा सकती हैं. शास्त्रों के अनुसार, खाना खाने के लिए एक अलग स्थान होना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि पलंग पर बैठकर खाना खाने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है. इससे घर के लोगों की सेहत पर असर पड़ता है और छोटी-मोटी बीमारियां बनी रह सकती हैं.
कमाई और उन्नति में बाधा आ सकती है
ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि अगर आप बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं, तो इससे कमाई और उन्नति में परेशानी आ सकती है. दरअसल, जब कोई व्यक्ति खाने का सम्मान नहीं करता और कहीं भी बैठकर खाने लगता है, तो इसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. इससे कमाई में रुकावट और काम में मनचाही सफलता मिलने में देरी हो सकती है.
पति-पत्नी के रिश्ते में आ सकता है तनाव
घर के सभी लोगों का एक साथ बैठकर खाना खाने से परिवार में प्रेम और अपनापन बढ़ता है. लेकिन जब लोग अलग-अलग जगह पर, खासतर बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं, तो आपसी बातचीत कम होने लगती है. शास्त्रों के अनुसार. इससे रिश्तों में दूरी और स्ट्रेस बढ़ता है.
आपका पैसा कहीं न कहीं फंसा रहेगा
ज्योतिषाचार्य विवेक का कहना है कि खाने से जुड़ी गलत आदतें मनी फ्लो को भी प्रभावित कर सकती हैं. पलंग पर बैठकर खाना खाने वालों को कई बार पैसों के लेन-देन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मेहनत की कमाई समय पर हाथ नहीं आती और पैसा कहीं न कहीं अटक सकता है.
कर्ज बढ़ता चला जाएगा और घर में परेशानियां आएंगी
ऐसी मान्यता है कि खाने के नियमों पर अगर आप ध्यान नहीं देते हैं, तो इससे आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. धीरे-धीरे खर्च बढ़ने लगते हैं और कर्ज की स्थिति तक बन सकती है. साथ ही घर में बेवजह तनाव, कलह और परेशानियां भी बढ़ सकती हैं.
ये भी पढ़ें - विदुर नीति के अनुसार ये 4 गलतियां इंसान को बना देती हैं दुखी, समय रहते संभल जाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं