Chickenpox: चिकनपॉक्स बेहद संक्रामक बीमारी है. यह वैरिकोला जोस्टर नामक वायरस (varicella-zoster virus) के संक्रमण के कारण होती है. अब यह जानलेवा बीमारी नहीं रह गई है, लेकिन उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती है, जिन्होंने इसके लिए टीकाकरण नहीं करवाया है. यह बीमारी बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशान करती है, लेकिन सावधानी नहीं बरतने पर वयस्क भी इससे संक्रमित हो सकते हैं. आइए जानते हैं चिकन पॉक्स के कारण, लक्षण, उपचार और बचाव के उपाय.
चिकनपॉक्स से बचाव के उपाय, ऐसे पहचानें लक्षण | Chickenpox: Causes, Symptoms, Treatment and Prevention
चिकनपॉक्स के कारण (Chickenpox: Causes)
चिकनपॉक्स वैरिकोला जोस्टर नामक वायरस (varicella-zoster virus) के संक्रमण से फैलता है. संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने से हवा में वायरस वाले ड्रॉपलेट्स होते हैं और दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं. संक्रमित व्यक्ति के फफोलों से निकलने वाले तरल पदार्थ के संपर्क में आने से भी संक्रमण हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चिकनपॉक्स के लक्षण (Chickenpox: Symptoms)
वायरस के संपर्क में आने के दस से बीस दिन के बाद चिकन पॉक्स के लक्षण सामने आने लगते हैं. शुरू में
- बुखार,
- सिरदर्द,
- भूख नहीं लगना और थकान जैसी परेशानी हो सकती है.
- इसके दो दिन बाद शरीर पर दाने दिखाई देने लगते हैं. ये चेहरे से शुरू हो कर गर्दन, पीठ और हाथ पैर पर फैलते हैं.
- गंभीर स्थिति में मुंह के अंदर और पलकों पर भी दाने हो सकते हैं.
- ये दाने पहले लाल होते हैं बाद में इनमें तरल भर जाता है.
- लक्षण गंभीर होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
Sudden Heart Attack: कभी नहीं आएगा अचानक हार्ट अटैक! Sr. Cardiologist ने बताए रामबाण उपाय...
चिकनपॉक्स का उपचार (Chickenpox: Treatment)
चिकनपॉक्स के हलके लक्षण बगैर किसी उपचार के चार पांच दिन में ठीक हो जाते हैं लेकिन लक्षणों के गंभीर होने पर डॉक्टर की मदद जरूरी होती है. हालांकि चिकनपॉक्स का कोई सटीक उपचार अहीं है, लेकिन लक्षणों को कम करने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं. कैलामाइन लोशन से खुजली से राहत मिल सकती है.
चिकनपॉक्स से बचाव (Chickenpox: Prevention)
चिकन पॉक्स से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी उपाय है. आमतौर पर चिकनपॉक्स के टीके की पहली खुराक बच्चे को जन्म के 12 से 15 माह के बीच और दूसरी 4 से 6 वर्ष की उम्र में दी जानी चाहिए. अगर 13 वर्ष की उम्र तक यह टीकाकरण नहीं हुआ हो तो दोनों खुराक 4 से 8 सप्ताह के अंतर पर लेनी चाहिए. प्रेगनेंट होने के 28 दिन पहले टीकाकरण कराया जा सकता है. किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के 72 घंटे के अंदर टीका लगवा कर भी संक्रमण से बचा जा सकता है.
प्राइवेट पार्ट की सफाई में लड़कियां करती हैं ये गलतियां, डॉ से जानें सही तरीका...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं