Varicella Zoster Virus: देश में चिकनपॉक्स का एक नया प्रकार क्लैड 9 पाया गया है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) ने भारत में क्लैड 9 नामक चिकनपॉक्स के एक नए वैरिएंट का पता लगाया है, जिसे वैरिसेला भी कहा जाता है. ये वैरिएंट जर्मनी, यूके और यूएस जैसे देशों में काफी आम है. वेरीसेला-जोस्टर वायरस 9 हर्पीस वायरस में से एक है और बच्चों, किशोरों में चिकनपॉक्स और वयस्कों में दाद का कारण बनता है. भारत में अब तक क्लैड 1 और क्लैड 5 मिल चुके हैं, लेकिन क्लैड 9 का पता पहली बार चला है.
ये भी पढ़ें: पुरुष अगर इस तरह कर लें अंजीर का सेवन तो बढ़ने लगेगी ताकत, कुछ ही दिनों में मिलेंगे गजब के फायदे
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या है वैरीसेला-जोस्टर या क्लैड 9 वायरस?
वैरिसेला-जोस्टर वायरस (वीजेडवी) बच्चों और किशोरों में चिकनपॉक्स और एडल्ट्स में दाद पैदा करता है. क्लैड 9 वेरिसेला जोस्टर वायरस का एक प्रकार है जो चिकनपॉक्स का कारण बनता है, जो बचपन में होने वाली एक आम बीमारी मानी जाती है.
भारत में वीजेडवी क्लैड 9 वैरिएंट की खोज के बावजूद प्रभावित रोगियों में रोग की गंभीरता बढ़ने का कोई संकेत नहीं मिला है. अध्ययन के निष्कर्ष 6 सितंबर को 'एनल्स ऑफ मेडिसिन' में प्रकाशित हुए थे.
ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पी लें इन पीले दानों का पानी, पेट में जमा चर्बी मक्खन की तरह जाएगी पिघल तेजी से घटेगा वजन
क्लैड 9 वायरस के लक्षण | Clade 9 Virus Symptoms
चिकनपॉक्स के क्लैड 9 वैरिएंट से जुड़े लक्षणों में दाने, बुखार, भूख में कमी, सिरदर्द, थकान की भावना जैसे लक्षण शामिल हैं. चिकनपॉक्स के दाने आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 2-3 हफ्ते बाद उभरते हैं, शुरुआत में पप्यूले जैसे उभार के रूप में दिखाई देते हैं. बीमारी के लगभग दो हफ्ते के दौरान मरीजों को बुखार, शरीर में दर्द और सिरदर्द भी हो सकता है, इस दौरान वे पपड़ी बनने तक संक्रामक बने रहते हैं.
चिकनपॉक्स के नए वैरिएं की रोकथाम
निवारक उपायों की बात करें तो टीकाकरण सबसे कारगर है, क्योंकि टीकाकरण चिकनपॉक्स को रोकने के लिए सबसे प्रभावी उपायों में से एक है. हाइजीन बनाए रखने और इंफेक्शन के खतरे को कम करने के लिए साबुन और पानी से हाथ धोना जरूरी है. खांसने, छींकने या संभावित रूप से वायरस फैलाने वाले व्यक्तियों या वस्तुओं के संपर्क में आने जैसी एक्टिविटीज के बाद सतर्क रहें और हाइजीन का ध्यान रखें. इसके अलावा, चिकनपॉक्स या दाद से पीड़ित व्यक्तियों के करीब जाने से बचना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं