विज्ञापन

छठ पूजा में चढ़ने वाले डाभ नींबू सेहत का है खजाना, इन 5 समस्याओं से रखता है सुरक्षित

छठ पूजा में मुख्य रूप से ऐसी चीजें शामिल की जाती हैं, जो नैचर से जुड़ी हों. इसमें डाभ नींबू भी शामिल है. यहां जानते हैं इस नींबू की खासियत क्या है?

छठ पूजा में चढ़ने वाले डाभ नींबू सेहत का है खजाना, इन 5 समस्याओं से रखता है सुरक्षित
Dabh Nimbu Benefits: डाभ नींबू के क्या हैं फायदे?

छठ पूजा आस्था का पर्व है, इस पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजें प्रकृति से जुड़ी होती हैं. अर्घ्य के समय डाली में न सिर्फ ठेकुआ, बल्कि कई तरह की चीजें चढ़ाई जाती हैं, जिसमें डाभ नींबू शामिल है. इसे कई जगह पर चकोतरा के नाम से भी जाना जाता है. डाभ नींबू स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती हैं. सामान्य नींबू की तुलना में इसका आकार बड़ा होता है और इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस नींबू के सेवन से आपके शरीर को कई फायदे भी हो सकती हैं. जी हां, डाभ नींबू कई तरह से फायदेमंद हो सकती है. इसकी जानकारी के लिए हमने यशोदा हॉस्पिटल की डायटीशियन स्वेता ए से बातचीत की. यहां जानते हैं डाभ नींबू का सेवन करने से शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

इम्यूनिटी बूस्ट करे डाभ नींबू

डायटीशियन का कहना है कि डाभ नींबू विटामिन सी का काफी अच्छा सोर्स होता है. इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट हो सकती है. बदलते मौसम में होने वाली सर्दी, खांसी और वायरल इंफेक्शन की परेशानी को दूर करने में ये काफी फायदेमंद हो सकता है. अगर आप नियमित रूप से डाभ नींबू का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की ताकत मिलती है.

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

स्वेता ए का कहना है कि अगर आपको अक्सर कब्ज, गैस या अपच की समस्या रहती है, तो डाभ नींबू आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद नैचुरल एसिड पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में प्रभावी हो सकता है. सुबह गुनगुने पानी में डाभ नींबू के रस को डालकर पीने से आपका पेट जल्दी साफ होगा. इससे पाचन तंत्र एक्टिव होता है. 

वजन घटाने में है असरदार

शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए भी आप डाभ नींबू का सेवन कर सकते हैं. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और ये शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार साबित हो सकता है. इस नींबू के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होती है, जो ओवरईटिंग से आपको बचाती है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि वजन कम करने के लिए डाइट के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है. 

स्किन के लिए भी है हेल्दी

डाभ नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C  का अच्छा सोर्स है, जो स्किन की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है. ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं. नियमित रूप से इसके सेवन से आपके स्किन की नैचुरल चमक बनी रह सकती है और उम्र बढ़ने के शुरुआती संकेतों को कम करने में भी मदद मिल सकती है.

हार्ट के लिए है फायदेमंद

डाभ नींबू में मौजूद पौधों से मिलने वाले यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है. ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकता है. साथ ही संतुलित आहार के हिस्से के रूप में इसका सेवन करना आपके हार्ट के लिए अच्छा हो सकता है.

छठ पूजा से जुड़ा है इसका महत्व

छठ महापर्व में डाभ नींबू को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि ये पूजा के प्रसाद और अर्घ्य सामग्री का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. धार्मिक महत्व के साथ-साथ इसके स्वास्थ्य लाभ भी इसे खास बनाते हैं.

ये भी पढ़ें - बिहार का ये है स्पेशल लड्डू! छठ पूजा का ये है खास प्रसाद, चावल के आटे और गुड़ से ऐसे होता है तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath, Chhath 1st Ardhya, Chhath Pooja, Food, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com