Foods For Healthy Eyes: अक्सर लोगों की लगता है कि आंखें कमजोर होने की वजह टीवी को पास से देखना और मोबाइल पर घंटो आंखे गड़ाए रहने की वजह से होती हैं. लेकिन आज कम समय में छोटी उम्र के बच्चों के भी तेज पॉवर का चश्मा लग जाता है. कभी आपने सोचा है कि इसकी वजह क्या है? दरअसल कई बार आपकी लाइफस्टाइल और खान पान का असर भी आंखों को कमजोर बनाने का कारण भी बन सकता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आप अपनी डाइट का ध्यान रखें और लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाएं तो आप आंखों की हेल्दी और आई साइट को तेज कर सकते हैं. जिंक, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन से भरपूर डाइट लेने से आंखों की रोशनी को तेज किया जा सकता है. वहीं ऐसे फूड आइटम्स जिसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड, जेक्सैन्थिन, ल्यूटिन और बीटा कैरोटीन पाया जाता है वो आंखों के लिए किसी सुपरफूड से कम नही होते हैं.
आंखों को मजबूत बनाने के लिए डाइट ( Foods for Healthy Eyes)
यह भी पढ़ें: आप भी काले घुटनों के कारण नहीं पहनते हैं शॉर्ट ड्रेस, तो आजमाएं ये घरेलु नुस्खा, 7 दिनों में साफ हो जाएंगे Dark Knees
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
हरी सब्जियां
आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए. जिसमें आप पालक, गाजर, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं.
अंडे
इनके अलावा आप अपनी डाइट में अंडे को भी शामिल कर सकते हैं. अंडे में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
बादाम
आंखों की रोशनी को तेज करने और हेल्दी रखने के लिए आप बादाम को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. बादाम में ओमेगा 3 पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
टमाटर
आंखों की हेल्दी बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में टमाटर को भी शामिल कर सकते हैं. टमाटर में पाया जाने वाला विटामिन सी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
ब्रोकली
आंखों को रेडिकल डैमेज से बचाने के लिए भी आप ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों की हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं