Dark Knees Home Remedies: हमेशा ही लोग अपनी स्किन से जुड़ी परेशानियों पर ज्यादा ध्यान देते हैं. फेस पर एक पिंपल भी निकल आए तो उसे हटाने के लिए बाजार में मिलने वाली चीजों से लेकर हर तरह के घरेलु नुस्खों को आजमाने से पीछे नही हटते हैं. लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि इन सबके बीच वो अपने काले पड़े घुटनों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. जिसकी वजह से कई बार जब वो शॉर्ट ड्रेसेस पहनते हैं तो शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है और वो उनके लुक को भी खराब कर देता है. ऐसे में घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए आप घरेलु नुस्खों की मदद ले सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी होम रेमेडीज बताएंगे जो आपके घुटनों के कालेपन को खत्म करने में आपकी मदद कर सकती हैं.
घुटने का कालापन दूर करने के घरेलु नुस्खे ( Home Remedies for Dark Knees)
यह भी पढ़ें: स्किन को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए हर रोज सुबह उठकर करें ये काम, 15 दिन में शीशे की तरह चमकेगा चेहरा
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
खीरा
घुटनों के कालेपन को दूर करने में खीरा आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आप खीरे की एक स्लाइस लें और उसे अपने घुटनों पर कुछ देर के लिए रगड़ें और फिर इसे ठंडे पानी से धोलें.
आलू
घुटनों का कालापन टैनिंग के कारण होता है और इसे दूर करने के लिए आलू एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर आता है. आलू के इस्तेमाल से घुटने के कालेपन को दूर किया जा सकता है. इसके लिए आप आलू को मिक्सर में पीस लें या फिर उसे कद्दूकस कर लें. फिर इसे अपने घुटने पर लगाकर छोड़ दें. और कुछ देर बाद मसाज कर के इसे धुल लें.
नारियल तेल
घुटने के कालेपन को दूर करने के लिए नारियल का तेल भी बेहद फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए आप नारियल तेल से घुटने पर अच्छे से मसाज करें. रेगुलर तौर पर ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलेगा.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं