Chia Seeds Side Effect: चिया सीड्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और यह कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी देता है. चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और दूसरे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है. उन्हें छोटे सुपरहीरो के रूप में भी जाना जाता है जो ढेर सारे पोषक तत्व और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, लेकिन हम सभी जानते हैं कि किसी भी चीज का ज्यादा सेवन सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. ऐसा ही चिया सीड्स के साथ भी है. ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स का सेवन करने से शरीर पर कई तरह के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। चिया सीड्स को ज्यादा खाने से दवाओं के साथ रिएक्शन हो सकती है इसके साथ ही एलर्जी, इंफेक्शन या बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. आइए जानते हैं ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स खाने के नुकसान.
चिया सीड्स के साइड इफेक्ट्स (Chia Seeds Side Effects)
पैरासिटामोल, विटामिन डी समेत 50 से ज्यादा दवाएं हुई टेस्ट में फेल, यहां देखें पूरी लिस्ट
एलर्जी
चिया सीड्स का ज्यादा सेवन कुछ लोगों में एलर्जी को ट्रिगर करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है. चिया बीज के कारण होने वाली फूड एलर्जी से उल्टी, दस्त, होठों या जीभ में खुजली, स्किन पर चकत्ते, आंखों से पानी आना और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण हो सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
डाइजेशन
जो लोग एक बार में बड़ी मात्रा में चिया सीड्स का सेवन करते हैं, उनमें पाचन संबंधी समस्या का अनुभव होने का खतरा बढ़ सकता है. चिया सीड्स लिक्विड को अवशोषित करते हैं और फैलते हैं, जिससे सूजन, गैस आदि जैसी पाचन संबंधी असुविधाएं हो सकती हैं.
घुटन का खतरा
ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स खाने से दम घुटने का खतरा भी बढ़ सकता है, इसलिए इन्हें कम मात्रा में खाना जरूरी है. अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिसे निगलने में कठिनाई महसूस होती है, तो आपको ज्यादा सावधान रहना चाहिए.
कैंसर का खतरा
जर्नल कैंसर एपिडेमियोलॉजी, बायोमार्कर एंड प्रिवेंशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, चिया बीजों में प्रचुर मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है जिसे अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) कहा जाता है, जो कैंसर के बढ़ते खतरे से जुड़ा हो सकता है.
खून का पतला होना
बहुत ज्यादा चिया सीड्स खाने का एक और दुष्प्रभाव यह है कि इसमें ब्लड को पतला करने वाले गुण होते हैं जो ब्लड के थक्के बनने की प्रोसेस को कम कर सकते हैं. अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो ब्लड को पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं या ब्लड डिसऑर्डर से पीड़ित हैं, तो अपने नियमित आहार में चिया सीड्स के सेवन पर ध्यान दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं