विज्ञापन

कटिंग से लेकर सिंचाई तक, यहां जानें घर पर हड़जोड़ लगाने का सही तरीका!

Hadjod Ke Fayde In Hindi: अगर आप दवाइयों के अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए.

कटिंग से लेकर सिंचाई तक, यहां जानें घर पर हड़जोड़ लगाने का सही तरीका!
हड्डी जोड़ने वाली जड़ी बूटी कौन सी है?

Hadjod Ke Fayde In Hindi: हड्डियों को जोड़ने से लेकर जोड़ों के दर्द को कम करने और गठिया जैसी समस्याओं के इलाज में फायदेमंद है हड़जोड़. इसे एक पारंपरिक औषधीय पौधा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जो छोटी-छोटी चोटों के लिए महंगी दवाओं और इंजेक्शन के बजाय अपने गुणों से शारेरे को एकदम फिट कर देता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि हड़जोड़ एक प्राकृतिक, सस्ता और साइड इफेक्ट्स फ्री विकल्प है. आइए जानते हैं इसके क्या फायदे हैं और इसे घर पर उगाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

हड़जोड़ के क्या फायदे हैं?

  • यह हड्डियों की रिकवरी को तेज करता है. फ्रैक्चर के बाद इसका सेवन करने से हड्डी जल्दी जुड़ती है
  • गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस या सामान्य जोड़ों के दर्द में यह सूजन कम करता है
  • इसमें मौजूद गुण पेट की समस्याएं जैसे अल्सर और ल्यूकोरिया में भी उपयोगी माने जाते हैं
  • यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और बोन डेंसिटी बढ़ाता है

घर पर हड़जोड़ का पौधा कैसे लगाएं?

अगर आप अपने किचन गार्डन में ही हड़जोड़ का पौधा लगाना चाह रहे हैं, तो नीचे बताई टिप्स को फॉलो करें,

  • मिट्टी कैसी लें: इस पौधे को घर में उगाने के लिए सूखी और थोड़ी रेतीली मिट्टी लेनी होगी. 
  • कैसा वातावरण चाहिए होगा: ये पौधा गर्मी में तेजी से बढ़ जाता है, इसलिए इसे रखने के लिए धूप वाली जगह चुनें.
  • कटिंग से लगाएं पौधा: हड़जोड़ का पौधा आमतौर पर कटिंग (डंडी) से लगाया जाता है, इसके लिए किसी स्वस्थ हड़जोड़ पौधे की लगभग 5 से 6 इंच लंबी डंडी काट लें, ध्यान रखें कि डंडी हरी और ताजी हो.
  • पानी देने का सही तरीका: इस पौधे को हफ्ते में 2–3 बार हल्का पानी देना काफी होता है, मिट्टी सूखी लगे तभी पानी दें.
  • नई ग्रोथ कब आती है: अगर सही देखभाल की जाए तो लगभग 3 से 4 हफ्तों में नई पत्तियां और शाखाएं निकलने लगती हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

हड़जोड़ का सेवन कैसे करें?

  • आप इसकी डंडियों को सुखाकर पीस लें और रोजाना 1 से 2 ग्राम गर्म पानी या दूध के साथ लें.
  • इसके अलावा आप ताज़ी डंडियों को पीसकर रस निकाल सकते हैं और 1 से 2 चम्मच सुबह-शाम ले सकते हैं.
  • चाहें, तो इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें: दही में अगर ये हरी चीज मिलाकर बालों में लगा ली, तो शाइनी और काले नहीं घुटनों से भी लंबे होंगे बाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com