विज्ञापन

ईरान के हमले का वीडियो बनाया, फिर जश्न मनाया... बहरीन में पाकिस्तान- बांग्लादेश के 6 लोग गिरफ्तार

Iran Attack on Bahrain: ईरान ने जवाबी हमलों में खाड़ी के देशों को निशाना बनाया है. बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार तड़के राजधानी मनामा में एक आवासीय क्षेत्र पर ईरानी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए.

ईरान के हमले का वीडियो बनाया, फिर जश्न मनाया... बहरीन में पाकिस्तान- बांग्लादेश के 6 लोग गिरफ्तार
बहरीन में पाकिस्तान- बांग्लादेश के 6 लोग गिरफ्तार
  • अमेरिका और इजरायल की जंग ने मिडिल ईस्ट में हिंसा बढ़ाई और ईरान खाड़ी के देशों को निशाना बना रहा है
  • बहरीन ने 5 पाकिस्तानी और 1 बांग्लादेशी नागरिक को ईरानी हमलों का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार किया
  • बहरीन की ऊर्जा कंपनी बापको ने क्षेत्रीय संघर्ष और हमले के कारण अपने संचालन पर फोर्स मेज्योर नोटिस जारी किया

Iran Attack on Bahrain: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की तरफ से शुरू की गई जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट को हिंसा की आग में झोंक कर रख दिया है. ईरान भी बदला ले रहा है और इजरायल के साथ-साथ खाड़ी के उन देशों को निशाना बना रहा है जहां अमेरिका के सैन्य अड्डे मौजूद हैं. उसके निशाने पर आया एक देश बहरीन भी है. ऐसे में बहरीन से एक बड़ी खबर सामने आई है. बहरीन ने 5 पाकिस्तानी नागरिकों और 1 बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है.

इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने न सिर्फ बहरीन पर हो रहे ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला बल्कि इन हमलों की तारीफ भी की. इनके उपर ईरान की आक्रामकता को सपोर्ट करने और गलत सूचना फैलाने का आरोप है. 

गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान के 5 नागरिकों का नाम अब्दुल रहमान अब्दुल सत्तार, अरसलान अली साजिद, मोहम्मद मोअज अकबर, अफजल खान और अहमद मुमताज है. जबकि बांग्लादेश वाले आरोपी का नाम मोहम्मद इसराफेल मीर है.

बहरीन के तेल रिफाइनरी पर ईरान का हमला

ईरान ने जवाबी हमलों में खाड़ी के देशों को निशाना बनाया है. बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार तड़के राजधानी मनामा में एक आवासीय क्षेत्र पर ईरानी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए. मंत्रालय ने कहा, "प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि राजधानी में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाकर किए गए जबरदस्त ईरानी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए."

युद्ध के कारण तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के कारण तेल की कीमतें भी बढ़ गई हैं. ईरान ने बहरीन में एक पेट्रोलियम कॉम्प्लेक्स पर नया हमला किया है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार हमले में बहरीन की विशाल अल मामीर तेल फैसिलिटी प्रभावित हुई, जिससे आग लग गई और क्षति हुई. बहरीन की सरकारी स्वामित्व वाली ऊर्जा फर्म बापको ने हमले के बाद रिफाइनरी को बंद कर दिया. कंपनी द्वारा पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया है, "बापको अपने समूह संचालन पर अप्रत्याशित घटना (Force majeure) का नोटिस देता है जो मिडिल ईस्ट में चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष और इसके रिफाइनरी परिसर पर हाल के हमले से प्रभावित हुआ है."

अप्रत्याशित घटना या Force majeure एक कानूनी धारा है जो किसी कंपनी को अपने कॉन्ट्रैक्ट में दिए दायित्वों को अस्थायी रूप से निलंबित या रद्द करने की अनुमति देती है जब उसके नियंत्रण से परे ऐसी असाधारण घटनाएं हो जाती हैं जो उसे अपने दायित्वों को पूरा करने से रोकती हैं.

यह भी पढ़ें: धुआं ही धुआं... ईरान ने बहरीन की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी BAPCO को बनाया निशाना

लेखक के बारे में
img
आदित्य राज कौल
Senior Executive Editor, National Security & Strategic Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Attack On Bahrain, US Israel Attack On Iran, US Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com