लंदन: ब्रिटेन में ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित एक भारतीय मूल की महिला को कुछ साल पहले डॉक्टरों ने कहा था कि आपके पास जीने के लिए बस कुछ महीने ही हैं. सोमवार को महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब ब्रिटेन के हॉस्पिटल में एक दवा के क्लिनिकल ट्रायल के बाद महिला में स्तन कैंसर का कोई सबूत नहीं मिला. मैनचेस्टर के फेलोफील्ड की 51 वर्षीय जैस्मिन डेविड अब सफल नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) टेस्ट के बाद सितंबर में अपनी 25वीं शादी की सालगिरह मनाने के लिए उत्सुक हैं.
क्रिस्टी एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर रिसर्च (एनआईएचआर) मैनचेस्टर क्लिनिकल रिसर्च फैसिलिटी (सीआरएफ) में डेविड के दो साल के टेस्ट में एटेजोलिज़ुमाब के साथ कंबाइंड एक एक्सपेरिमेंटल दवा शामिल थी, जो एक इम्यूनोथेरेपी दवा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2018 में ठीक होने के बाद फिर लौट आया कैंसर:
"मैं अपने अर्ली कैंसर ट्रीटमेंट के 15 महीने बाद बोर्डर लाइन से नीचे थी और लगभग इसके बारे में भूल गई थी, लेकिन फिर कैंसर वापस आ गया," डेविड याद करती हैं.
उन्होंने कहा, "जब मुझे टेस्ट के बारे में बताया गया, तो मुझे नहीं पता था कि यह मेरे लिए काम करेगा, लेकिन मैंने सोचा कि कम से कम मैं दूसरों की मदद करने और अगली पीढ़ी के लिए अपने शरीर का उपयोग करने के लिए कुछ कर सकती हूं. पहले ट्रायल के दौरान सिरदर्द और हाई बॉडी टेंपरेचर सहित कई प्रभाव देखने को मिले, इसलिए मैं क्रिसमस पर अस्पताल में थी और तबियत काफी खराब थी. फिर शुक्र है कि मैं धीरे-धीरे ठीक होना शुरू हुई."
2017 में चला ब्रेस्ट कैंसर का पता:
दो बच्चों की मां ने बुजुर्गों के लिए एक केयर होम में क्लिनिकल लीडरशिप के रूप में काम किया. उनको नवंबर 2017 में स्तन कैंसर का पता चला, जब उन्हें निप्पल के ऊपर एक गांठ मिली.
How To Increase Appetite: गर्मियों में कम खाया जा रहा है खाना, तो भूख बढ़ाने के लिए करें ये 4 काम
अप्रैल 2018 में छह महीने की कीमोथेरेपी और एक मास्टक्टोमी से गुजरना पड़ा, इसके बाद रेडियोथेरेपी के 15 चक्रों ने उनके शरीर को कैंसर से मुक्त कर दिया. फिर अक्टूबर 2019 में कैंसर वापस आ गया और स्कैन में उनके पूरे शरीर में कई घाव दिखाई दिए, जिसका अर्थ है डायग्रोस ठीक से नहीं हुआ था.

अक्टूबर 2019 में कैंसर वापस आ गया (सांकेतिक तस्वीर) Photo Credit: iStock
जीने के लिए मिला एक साल से कम समय:
कैंसर फेफड़े, लिम्फ नोड्स और छाती की हड्डी में फैल गया था. डॉक्टरों ने उनको जीने के लिए एक साल से भी कम समय दिया था. दो महीने बाद डेविड को एक स्टेज वन क्लिनिकल ट्रायल में भाग लेकर शोध का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया गया था.
"मेरा पुनर्जन्म हो गया है"
"मैंने फरवरी 2020 में अपना 50 वां जन्मदिन मनाया, जबकि अभी भी इलाज के बीच में थी और यह नहीं जानती थी कि भविष्य क्या है. ढाई साल पहले मुझे लगा कि यह अंत है और मुझे अब ऐसा लग रहा है कि मेरा पुनर्जन्म हो गया है," उन्होंने कहा.
Symptoms Of Cervical Cancer: 10 वार्निंग साइन को लेकर महिलाएं रहें अलर्ट दिखें तो हो जाएं सतर्क
अब जिंदगी जीने का किया फैसला:
"अप्रैल में परिवार को देखने के लिए भारत से लौटने के बाद मेरे जीवन में एक बदलाव आया है और मैंने जल्दी रिटायरमेंट लेने और भगवान और मेडिकल साइंस को धन्यवाद करने के बाद अपना जीवन जीने का फैसला किया है. मेरे परिवार ने इस फैसले का बहुत सपोर्ट किया है. मैं सितंबर में अपनी 25वीं शादी की सालगिरह मना रही हूं. मेरे पास आगे देखने के लिए बहुत कुछ है"
उन्होंने कहा, "इस यात्रा में मेरे ईसाई धर्म ने मेरी बहुत मदद की और परिवार और दोस्तों की प्रार्थनाओं और समर्थन ने मुझे चुनौती का सामना करने की ताकत दी."
2023 तक इलाज पर रहेंगी:
जून 2021 तक स्कैन में उनके शरीर में कोई मापने योग्य कैंसर कोशिकाएं नहीं दिखाई दीं और उन्हें कैंसर मुक्त माना गया. वह दिसंबर 2023 तक इलाज पर रहेंगी लेकिन बीमारी का कोई सबूत नहीं दिख रहा है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं