विज्ञापन

आंखों का रंग और सूजन बताती है सेहत का हाल, त्रिदोष असंतुलन है असल वजह

आंखें शरीर का सिर्फ एक अंग नहीं, बल्कि दुनिया को देखने का साधन हैं. बिना आंखों के जीवन की कल्पना करना भी डरावना अनुभव देता है.

आंखों का रंग और सूजन बताती है सेहत का हाल, त्रिदोष असंतुलन है असल वजह
आंखों का रंग और सूजन बताती है आपकी सेहत का हाल.

Eye Care: आंखों से रंगीन दुनिया को देखना आसान है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आंखें सिर्फ दुनिया का हाल ही नहीं, बल्कि शरीर की आंतरिक परेशानियों का हाल भी बताती हैं. आंखों का बदलता रंग और निकलने वाला पानी शरीर में कई बीमारियों का संकेत देता है. तो चलिए आज हम आपको आंखों के बदलते रंग के पीछे का कारण बताते हैं.

पहले बात करते हैं पीली आंखों की. पीली आंखें पित्त दोष के कारण होती है और यकृत रोग और उच्च बिलीरुबिन में गड़बड़ का संकेत देती है. पीली आंखों की वजह से शरीर में गर्मी और चक्कर आने की परेशानी बढ़ने लगती हैं. इसके लिए आयुर्वेद में आंवला, गिलोय और हल्दी के सेवन की सलाद ही जाती है.

दूसरे नंबर पर है आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल. डार्क सर्कल को हमेशा नींद से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन यह वात और पित्त दोनों के बढ़ने का संकेत है. यह तनाव, निर्जलीकरण, एलर्जी और एनीमिया की वजह से भी हो सकता है. ऐसा होने पर आहार में खजूर, घी और पानी में भीगी किशमिश का सेवन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: चश्मा लगा होने पर भी नहीं लगाते हैं तो जान लीजिए आपकी आंखों को कैसे पहुंच सकता है नुकसान

Latest and Breaking News on NDTV

तीसरे नंबर है पफी आंखें. कई लोगों की आंखे सूजी और फूली-फूली दिखती है. यह कफ दोष की वृद्धि को दिखाता है और गुर्दे पर भार, अत्यधिक नमक और थायरॉइड विकार का भी संकेत हो सकता है. ऐसे में खीरा और धनिया के पानी का सेवन लाभकारी होता है. सिर्फ आंखें ही नहीं बल्कि पीली पलकें भी शारीरिक अस्वस्थता का संकेत देती हैं. यह एनीमिया और विटामिन बी12 की कमी को दर्शाती हैं. ऐसे में आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार और खट्टे फलों का सेवन जरूर करें.

इसके अलावा, आंखों से पानी बहना भी सिर्फ आंखों का विकार नहीं है, यह पित्त और वात दोष के संतुलन को दिखाता है. यह एलर्जी, संक्रमण और आंखों के सूखापन का संकेत होता है. ऐसे में आहार में बादाम, मशरूम और दूध का सेवन अधिक करें. लाल आंखें भी आंखों की बीमारी का संकेत देता है. यह शरीर में बढ़ते संक्रमण और वात की वृद्धि को दिखाता है. इससे आंखों में लालिमा बनी रहती है और आंखें सूजी दिखती है. कई बार यह किडनी में परेशानी का भी कारण हो सकता है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Can Eyes Indicate Health Problems, What Are My Eyes Telling Me About My Health, What Are The 4 Major Eye Problems, 10 Diseases Of The Eye, List Of Eye Diseases With Pictures, 10 Diseases Of The Eye With Pictures, Eye Problems List, Eye Problems Symptoms, Common Eye Problems With Age, Can Eye Test Detect Brain Problems, What Are The Worst Eye Diseases, Lifestyle News, Health News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com