विज्ञापन

IND vs ENG, T20 World Cup 2026: '35 गेंदों में शतक बना लेगा', बटलर नहीं, भारत को इंग्लैंड के इस खिलाड़ी से बचकर रहना होगा, वीरेंद्र सहवाग ने बताया

T20 World Cup 2026, IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में टक्कर होने वाली है, इस मैच से पहले सहवाग ने उस इंग्लैंड खिलाड़ी के बारे में बात की है जो मैच का पासा पलट सकता है.

IND vs ENG, T20 World Cup 2026: '35 गेंदों में शतक बना लेगा', बटलर नहीं, भारत को इंग्लैंड के इस खिलाड़ी से बचकर रहना होगा, वीरेंद्र सहवाग ने बताया
Virender Sehwag on IND vs ENG, T20 World cup 2026

Virender Sehwag, IND vs ENG: भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच से पहले उन इंग्लिश खिलाड़ियों के बारे में बात की है जिससे भारत को बचकर रहना होगा. सहवाग ने क्रिकबड के साथ बात करते हुए उन खिलाड़ियों के बारे में अपनी राय दी. सहवाग ने कहा कि, "इंग्लैंड में एक ऐसा खिलाड़ी है जिससे भारत को बचकर रहना होगा, हैरी ब्रूक वह खिलाड़ी है जो मैच को पलट सकता है, उन्होंने शतक बनाया.. फिर फिल साल्ट हैं, IPL में खेलने के बाद उन्हें हालात पता हैं. विल जैक्स ने भी 4 मैन ऑफ़ द मैच अवॉर्ड जीते हैं, इसलिए मैं उनसे डर रहा हूं, बाकी खिलाड़ी से उतना नहीं. क्योंकि अगर वे फॉर्म में वापस भी आ जाते हैं, तो ऐसा नहीं है कि वे आपको अकेले एकतरफ़ा हरा देंगे".

ये भी पढ़ें-  IND vs ENG, T20 World cup 2026: गौतम गंभीर का ये मास्टर प्लान, टीम इंडिया को सेमीफाइनल में दिलाएगा जीत, धुआं-धुआं हो जाएगा इंग्लैंड

Latest and Breaking News on NDTV

सहवाग ने कहा, "चाहे आप जोस बटलर की ही बात क्यों न करें, अगर वह रन भी बनाता है, तो ऐसा नहीं है कि वह 35 बॉल में 100 रन बना लेगा. जब कोई बैटर फॉर्म में नहीं होता है, तो वह 10-15 बॉल खेलता है, और फिर बड़ा हिट लगाने की कोशिश करता है, और फिर ऐसा करते हुए वह आउट भी हो सकता है. इसलिए, मुझे बटलर से डर नहीं लगता. कुछ और खिलाड़ी हैं जिनसे मुझे डर लगता है, क्योंकि अगर वे फायर करते हैं, तो हमारे लिए चीजें मुश्किल हो सकती हैं."

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. गुरुवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी. बता दें कि फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम पहले ही पहुंच गई है. भारतीय टीम का परफॉर्मेंस टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा है और टीम केवल साउथ अफ्रीकी से हारी है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com