विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की इस कोस्टार को हो गया था कैंसर, अस्पताल से फोटो शेयर कर बताया- सर्जरी हो गई

Rajshri Deshpande: राजश्री देशपांडे ने 2012 में फिल्म ‘तलाश’ से बॉलीवुड में छोटे से किरदार से शुरुआत की. वह फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा, श्रीदेवी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं.

प्रियंका चोपड़ा की इस कोस्टार को हो गया था कैंसर, अस्पताल से फोटो शेयर कर बताया- सर्जरी हो गई
राजश्री देशपांडे ने दी हेल्थ अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए जानकारी दी कि उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. उन्होंने बताया कि सर्जरी सक्सेसफुल हो चुकी है और वे अब रिकवरी के दौर से गुजर रही हैं. बुधवार (4 मार्च) को राजश्री ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बिस्तर से एक फोटो पोस्ट की. उन्होंने लिखा कि अब उन्होंने अपने माता-पिता को भी अपनी बीमारी के बारे में बता दिया है. उन्हें इन्फिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (NOS) नामक ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. रेगुलर जांच में यह बीमारी जल्दी पकड़ा गई जिससे इलाज की अच्छी संभावना बनी. कई जांचों और सर्जरी के बाद अब वे रिकवरी में हैं.

उन्होंने लिखा, “सभी के प्यार और सपोर्ट से मैं डर को हिम्मत में बदल पाई. सर्जरी के बाद माता-पिता के चेहरे देखकर मेरी ताकत और मजबूत हुई. डॉ.मंदर नाडकर्णी (@nadkarnim) और कोकिलाबेन अस्पताल की टीम को धन्यवाद, जिनकी वजह से यह सफर आसान रहा. अब मैं जल्द ही घर लौट रही हूं.”

राजश्री ने कहा कि लोगों का प्यार उनकी सबसे बड़ी दवा है. वे ठीक हो रही हैं और आगे के दिनों के लिए उत्साहित हैं. कई सेलिब्रिटी और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. लॉरेन गॉटलिब ने लिखा, “तुम बहुत मजबूत हो, ढेर सारा प्यार!” आदर्श गौरव ने भी रिकवरी की कामना की. फैंस ने हीलिंग वाइब्स, प्रार्थनाएं और जल्दी ठीक होने की बातें लिखीं.

राजश्री देशपांडे ने 2012 में फिल्म ‘तलाश' से बॉलीवुड में छोटे से किरदार से शुरुआत की. बाद में ‘कुछ तो लोग कहेंगे' और ‘24: इंडिया' जैसे टीवी शो में काम किया. ‘किक' में सपोर्टिंग रोल के बाद ‘सैक्रेड गेम्स' से उन्हें पहचान मिली. उन्होंने ‘द स्काई इज पिंक', ‘मॉम', ‘मंटो', ‘जोरम', ‘द फेम गेम', ‘ट्रायल बाय फायर', ‘ब्लैक वारंट' और ‘रंगीन' जैसी प्रोजेक्ट्स में काम किया. हाल ही में मणि रत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ' (2025) में नजर आईं, जिसमें कमल हासन, तृषा, सिलंबरासन अहम किरदारों में थे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajshri Deshpande, Rajshri Deshpande Health Update, Rajshri Deshpande Hospitalised, Rajshri Deshpande News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com