विज्ञापन

Holi 2026: भांग और गांजा में क्या फर्क है? इसके फायदे-नुकसान, कितनी देर रहता है नशा और भांग का नशा उतारने के घरेलू उपाय | FAQs

Holi 2026: होली पर रंगों के साथ भांग का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है. ठंडाई में भांग मिलाकर पीना होली में सबसे ज्यादा पॉपुलर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भांग और गांजा में क्या फर्क होता है? भांग का नशा कैसे उतारें? आइए यहां जानते हैं हर सवाल का जवाब.

Holi 2026: भांग और गांजा में क्या फर्क है? इसके फायदे-नुकसान, कितनी देर रहता है नशा और भांग का नशा उतारने के घरेलू उपाय | FAQs
Holi 2026: होली पर भांग का सेवन भी खूब किया जाता है.

Bhang vs Ganja: होली जैसे त्योहारों पर भांग का नाम अक्सर सुनने को मिलता है. कई लोग इसे परंपरा का हिस्सा मानते हैं, तो कुछ लोग जिज्ञासा में पहली बार इसका सेवन कर लेते हैं. होली पर बनने वाली ठंड़ाई में अक्सर भांग मिलाई जाती है. लेकिन भांग क्या है? क्या यह गांजे जैसी ही चीज है? भांग और गांजे में क्या फर्क होता है?  भांग को नशा का नशा कितने समय तक रहता है? और अगर भांग का असर ज्यादा हो जाए तो क्या करें? इन सवालों के जवाब जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि भांग एक मादक पदार्थ (Narcotic Substances) है और इसका असर व्यक्ति की उम्र, वजन, सेहत और मात्रा पर निर्भर करता है. आइए आसान भाषा में समझते हैं भांग से जुड़े सभी जरूरी सवाल और जवाब.

भांग और गांजे में क्या फर्क है? | What Is The Difference Between Cannabis And Marijuana?

Latest and Breaking News on NDTV

भांग और गांजा दोनों कैनाबिस पौधे से आते हैं, लेकिन उपयोग और असर अलग-अलग होता है. 

भांग और गांजा दोनों कैनाबिस (Cannabis) पौधे से तैयार होते हैं, लेकिन दोनों में फर्क होता है:

  • भांग: पौधे की पत्तियों से बनाई जाती है.
  • गांजा: पौधे के फूल और रेजिन (गोंद) से तैयार होता है, जिसका असर ज्यादा तेज होता है.

भांग का नशा आमतौर पर ड्रिंक्स (जैसे ठंडाई) या गोली के रूप में लिया जाता है, जबकि गांजा धूम्रपान के जरिए लिया जाता है. गांजा का प्रभाव तेज और ज्यादा शक्तिशाली होता है, जबकि भांग का असर धीरे-धीरे चढ़ता है लेकिन लंबे समय तक रह सकता है.

भांग घोटने का सही तरीका | Right Way to Grind Cannabis

कैप्शन: पारंपरिक तरीके से भांग सिलबट्टे पर घोटी जाती है.

  • सूखी भांग की पत्तियों को अच्छी तरह साफ करें.
  • सिलबट्टे पर थोड़ा पानी डालकर भांग को बारीक पीसें.
  • उसमें काली मिर्च, सौंफ, इलायची जैसे मसाले मिलाए जा सकते हैं.
  • बाद में इसे दूध या ठंडाई में मिलाकर छान लें.

ध्यान रखें: मात्रा बहुत कम रखें. ज्यादा मात्रा लेने से चक्कर, उल्टी और बेचैनी हो सकती है.

भांग किसे नहीं खानी चाहिए? | Who Should Not Consume Cannabis?

भांग हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है. इन लोगों को इससे बचना चाहिए:

  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं
  • दिल के मरीज
  • हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग
  • मानसिक रोग (डिप्रेशन, एंग्जायटी, साइकोसिस) से ग्रसित व्यक्ति
  • 18 साल से कम उम्र के बच्चे

अगर किसी को दवा चल रही है, तो भांग लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

भांग का नशा कितने घंटे तक रहता है? | How Many Hours Does the Effect of Cannabis Last?

Latest and Breaking News on NDTV

भांग का असर धीरे चढ़ता है और 6-12 घंटे तक रह सकता है. 

भांग का असर 30 मिनट से 2 घंटे में शुरू होता है.
इसका नशा 6-12 घंटे तक रह सकता है.
कुछ मामलों में हल्का असर 24 घंटे तक भी महसूस हो सकता है.
ज्यादा मात्रा लेने पर बेचैनी, डर, घबराहट और भ्रम हो सकता है.

भांग का नशा कैसे तोड़ें? | How to Break the Addiction of Cannabis?

1. नींबू पानी

नींबू में मौजूद विटामिन C शरीर को ताजगी देता है और नशे का असर कम करने में मदद कर सकता है. नींबू पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स भी निकलते हैं और राहत मिलती है.

2. मीठी चीजें

शक्कर या मिठाई खाने से एनर्जी मिलती है और चक्कर कम हो सकते हैं. मीठी चीजें खाने से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ता है, जिससे नशा कम होता है.

3. काली मिर्च

2-3 दाने चबाने से राहत मिल सकती है और नशे का असर कम होता है. काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो पाचन को तेज करता है और नशा कम करने में मदद करता है.

4. ठंडा पानी या नारियल पानी

शरीर को हाइड्रेट रखें और नशे का असर कम करें. नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को ताजगी देते हैं.

5. आराम करें

शांत जगह पर लेट जाएं और गहरी सांस लें, जिससे शरीर को आराम मिले. आराम करने से नशे का असर धीरे-धीरे कम होता है और शरीर सामान्य होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

भांग का नशा उतारने के लिए क्या खाना चाहिए? | What Should Be Eaten to Get Rid of the Intoxication of Cannabis?

  • खट्टे फल (संतरा, नींबू)
  • दही या छाछ
  • हल्का खाना (खिचड़ी, दलिया)
  • नारियल पानी
  • सादा बिस्कुट या टोस्ट
  • भारी और तला-भुना भोजन न करें.

भांग के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | Frequently Asked Questions About Cannabis (FAQs)

1. क्या भांग कानूनी है?

कुछ राज्यों में सीमित मात्रा में त्योहारों पर अनुमति होती है, लेकिन नियम अलग-अलग हो सकते हैं.

2. क्या भांग से लत लग सकती है?

हां, बार-बार सेवन करने से आदत बन सकती है. इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें.

3. क्या भांग से हार्ट अटैक हो सकता है?

भांग का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से दिल के मरीजों का रिस्क बढ़ सकता है. 

4. क्या भांग से नींद आती है?

हां, भांग का सेवन करने से कई लोगों को ज्यादा नींद या सुस्ती महसूस होती है. 

5. क्या भांग और शराब साथ ले सकते हैं?

नहीं, इससे शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए भांग और शराब को साथ नहीं लेना चाहिए.

6. क्या पहली बार भांग लेना सुरक्षित है?

पहली बार बहुत कम मात्रा लें और खाली पेट बिल्कुल न लें. 

7. क्या भांग से उल्टी होना सामान्य है?

ऐसा नहीं है, लेकिन ज्यादा मात्रा लेने पर उल्टी हो सकती है. 

भांग का सेवन सोच-समझकर और सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. हर व्यक्ति पर इसका असर अलग होता है. अगर आप या आपके आसपास कोई भांग ले रहा है, तो मात्रा का ध्यान रखें और ज्यादा नशा होने पर तुरंत घरेलू उपाय अपनाएं या जरूरत पड़े तो डॉक्टर से संपर्क करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com