How Can I Control Blood Pressure Naturally: हाइपरटेंशन आजकल एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गई है. इसके हार्ट हेल्थ, स्ट्रोक और किडनी की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अनेक दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन प्राकृतिक और घरेलू उपाय भी बहुत प्रभावी हो सकते हैं. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना कितना जरूरी है ये हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर आप एक ऐसा उपाय कर सकते हैं कि आपका ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल में आने लगेगा. आज हम एक ऐसे ही घरेलू ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को प्राकृतिक रूप से कम करने में मदद कर सकता है.
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करेगा लौकी का रस | Bottle Gourd Juice Control High Blood Pressure
लौकी जिसे घीया या दूधी के नाम से भी जाना जाता है, पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ए, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
यह भी पढ़ें: शरीर में शुगर लेवल बढ़ने पर पैर और एड़ी में दिखते हैं ये लक्षण, आप भी इस तरह घर पर लगा सकते हैं डायबिटीज का पता
लौकी के रस के लाभ | Benefits of Gourd Juice
1. हाई पोटैशियम: पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभाता है. यह सोडियम के प्रभाव को संतुलित करता है और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखता है.
2. फाइबर की प्रचुरता: फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को निकालने में सहायक होता है.
3. लो कैलोरी: लौकी का रस कम कैलोरी वाला होता है, जिससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता मिलती है.
4. हाईड्रेशन: लौकी का रस शरीर को हाइड्रेट रखता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है.
लौकी का रस बनाने की विधि:
ताजी लौकी 1 मध्यम आकार की, नींबू का रस 1 छोटा चम्मच, काला नमक स्वादानुसार, पुदीना पत्तियां लें. सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इन टुकड़ों को मिक्सर या ब्लेंडर में डालें और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें. इस मिश्रण को छानकर इसका रस निकाल लें. स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाएं. पुदीना पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें.
इस तरीके से करें सेवन:
लौकी का रस सुबह खाली पेट पीना बहुत लाभकारी होता है. इससे न केवल ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, बल्कि यह शरीर को एनर्जी भी प्रदान करता है और पाचन तंत्र को सुधारता है.
सावधानियां:
1. लौकी का रस हमेशा ताजा बनाकर ही पिएं.
2. कड़वी लौकी का रस न पिएं, यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.
3. अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है या कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी लें.
लौकी का रस हाई ब्लड प्रेशर को प्राकृतिक रूप से कंट्रोल करने का एक सरल और प्रभावी उपाय है. इसे अपने रूटीन में शामिल करके आप अपने स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं और हाई ब्लड प्रेशर के खतरों से बच सकते हैं.
Cervical Cancer से बचने का कारगर तरीका है HPV Vaccine, जानिए किसे और कब लेना चाहिए HPV वैक्सीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं