विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2024

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बर्ड फ्लू का प्रकोप, राज्य में दूध उत्पादन में आई भारी गिरावट

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एवियन इन्फ्लूएंजा ए (एच5एन1) वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) की मंगलवार को जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, इस महामारी का मानवीय प्रभाव लगातार गंभीर होता जा रहा है.

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बर्ड फ्लू का प्रकोप, राज्य में दूध उत्पादन में आई भारी गिरावट
Bird Flu Outbreak: इस महामारी का मानवीय प्रभाव लगातार गंभीर होता जा रहा है.

कैलिफोर्निया के अधिकारियों के अनुसार, बर्ड फ्लू ने अगस्त से अब तक 984 डेयरियों में से 659 को प्रभावित किया है. इनमें से एक-चौथाई मामले पिछले महीने में ही सामने आए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राज्य के डेयरी उद्योग में तेजी से फैल रहे इस वायरस के कारण गवर्नर गेविन न्यूसम ने राज्य में पिछले हफ्ते आपातकाल की घोषणा की थी. कैलिफोर्निया के गवर्नर न्यूसम ने एक बयान में कहा, "इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सरकारी एजेंसियों के पास इस विषम स्थिति से सामना करने का जरूरी संसाधन कितना है जिससे वो परिस्थिति के अनुसार तुरंत रिएक्ट कर सकें."

कैलिफोर्निया 36 मामलों की पुष्टि हो

अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) की मंगलवार को जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, इस महामारी का मानवीय प्रभाव लगातार गंभीर होता जा रहा है तथा कैलिफोर्निया में ऐसे 36 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. जो कि देश के कुल 65 मामलों के आधे से भी ज्यादा हैं, हालांकि वास्तविक संख्या इससे ज्यादा होने की संभावना है, क्योंकि हाल ही में लोकल लेवल पर पुष्टि के मामले संघीय आंकड़ों में अभी तक जुड़े नहीं हैं. कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी और स्टैनिस्लॉस काउंटी में सोमवार को दो नए मामलों की पुष्टि हुई थी. दोनों काउंटी के हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार, दोनों व्यक्ति अपने कार्यस्थल पर बर्ड फ्लू से संक्रमित पशुओं के संपर्क में आए थे. दोनों व्यक्तियों में इस वायरस के हल्के लक्षण थे और उनका एंटीवायरल दवाओं से इलाज किया गया था.

यह बी पढ़ें: सुबह खाली पेट दूध में मिलाकर पी लीजिए एक चम्मच जायफल पाउडर, मिलेगें ऐसे फायदे कि लोग हो जाएंगे आपके दीवाने

अधिकारी राज्य में वेस्ट और पानी की कर रहे निगरानी

बता दें कि इस वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी पूरे कैलिफोर्निया राज्य में वेस्ट और पानी की निगरानी कर रहे हैं. सैन फ्रांसिस्को, नापा और सैन जोस सहित कई इलाकों में वायरस का पता लगाया जा रहा है. हालांकि, कैलिफोर्निया राज्य महामारी विज्ञानी एरिका पैन ने एबीसी30 को बताया कि इन मामलों का मुख्य कारण प्रारंभिक रूप से "घरेलू या अन्य कमर्शियल मिल्क को सिंक में डंप करने" के कारण हो सकता है.

हालांकि हेल्थ अधिकारियों ने कहा कि आम जनता के लिए जोखिम कम है, लेकिन यह वायरस संक्रमित मुर्गियों में 90 से 100 प्रतिशत और गायों में 1 से 2 प्रतिशत तक जान ले सकता है. कैलिफोर्निया राज्य के पशु चिकित्सक एनेट एम. जोन्स ने बताया कि संक्रमित गायें कभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकतीं. कैलिफोर्निया, जो देश का सबसे बड़ा डेयरी उत्पादक राज्य है, बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण भारी आर्थिक नुकसान का सामना कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब 1.7 मिलियन गायों का हर हफ्ते परीक्षण किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: तेजी से बालों की ग्रोथ बढ़ाने में बेहद मददगार हैं ये फूड्स, रोजाना डाइट में शामिल करने से मिल सकते हैं लंबे, घने बाल

कैलिफोर्निया में दूध उत्पादन में आई कमी

अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में कैलिफोर्निया का दूध उत्पादन पिछले साल के मुकाबले 9.2 प्रतिशत कम हो गया, जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. इससे राष्ट्रीय दूध उत्पादन में 1 प्रतिशत की कमी आई है और इससे अमेरिकी डेयरी उत्पादों की उपलब्धता और कीमतों पर असर पड़ा है.

राज्य के पोल्ट्री उद्योग को भी नुकसान हुआ है. कैलिफोर्निया के खाद्य एवं कृषि विभाग ने बताया कि राज्य भर में 51 व्यावसायिक पोल्ट्री फार्म और 9 घरेलू पोल्ट्री फार्म प्रभावित हुए हैं. वायरस कुछ अप्रत्याशित जगहों पर भी पाया गया है, जैसे लॉस एंजिल्स काउंटी में कच्चे दूध का सेवन करने वाली बिल्लियों में इसके दो मामले मिले हैं.

लॉस एंजिल्स काउंटी के अधिकारियों ने पालतू जानवरों को कच्चा भोजन देने से बचने की चेतावनी दी है, क्योंकि एक ब्रांड में बर्ड फ्लू वायरस पाया गया था। जिसे खाने से एक पालतू बिल्ली मर गई थी. राज्य ने 4 मिलियन से अधिक सुरक्षा उपकरण वितरित किए हैं, लेकिन श्रमिकों के लिए सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है. यूनाइटेड फार्म वर्कर्स की प्रवक्ता एलिजाबेथ स्ट्रेटर ने कहा कि कई कर्मचारी वेतन संबंधी चिंताओं के कारण परीक्षण या लक्षणों की रिपोर्ट नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें: एक महीने तक रोजाना खाली पेट सेब खाने से क्या होगा? अगर आप जान जाएंगे तो खाये बिना नहीं रहेंगे

यूएसडीए ने 6 दिसंबर को एक नया राष्ट्रीय दूध परीक्षण कार्यक्रम शुरू किया है, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये उपाय पर्याप्त नहीं हैं. एमोरी यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सीमा लकड़वाला ने कहा कि नए परीक्षण उपाय वायरस के फैलाव को समझने में मदद करेंगे, लेकिन यह उपाय बहुत देर से आ रहे हैं.

राज्य 40 शोध परियोजनाओं के माध्यम से संक्रमण के पैटर्न की जांच कर रहा है. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सक माइक पायने ने कहा कि हमें अभी भी वायरस के खेतों के बीच फैलने के तरीके को पूरी तरह से समझने में बहुत कुछ पता नहीं है.

Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bird Flu Outbreak California, California Milk Production Drop, Bird Flu Impact On Dairy Industry, Avian Influenza California 2024, USA Bird Flu Crisis, Milk Shortage In California, Bird Flu Effects On Agriculture, Dairy Industry Challenges California, Bird Flu Spread In USA, California Bird Flu News, Avian Influenza And Milk Production, Bird Flu Impact On Livestock, Milk Crisis In California, Bird Flu Economic Effects USA, California Dairy Farmers Bird Flu, Bird Flu And Milk Supply Chain, Bird Flu Updates California 2024, Reasons For Milk Production Decline California, Avian Flu Effect On California Dairy, Bird Flu News USA Dairy Impact
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com