नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण रिलीज को तैयार है. इस वक्त फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में जुटी है. इस बीच एनडीटीवी ने इस फिल्म के लिए गाने लिखने वाले जाने-माने कवि और लेखक कुमार विश्वास से बात की. इस बातचीत में कुमार ने फिल्म के म्यूजिक को लेकर कई बातें शेयर कीं. बातों ही बातों में ए आर रहमान का भी जिक्र छिड़ा. दरअसल फिल्म का गाना 'मंगल रंग' रिलीज होने के बाद काफी वायरल हुआ था. इस गाने को कव्वाली और साउथ के गाने की कॉपी बताया जा रहा था. जब कुमार विश्वास से बात हुई तो हमने यही सवाल सीधे उनसे पूछा.
सवाल: आपने ए.आर.रहमान की बात कही. उन्हें खास तौर पर ‘मंगल रंग' गाने के लिए बहुत ट्रोल किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस गाने की धुन कव्वाली जैसी बना दी गई है. इस पर जवाब देते हुए कुमार विश्वास ने लिखा, इस मुझे दो बातें पर कहनी हैं. पहली बात तो यह कि वह कव्वाली नहीं है, वह शुद्ध भारतीय राग और शुद्ध स्वरों पर आधारित है. मेरी संगीत में ज्यादा महारत नहीं है, लेकिन बड़े-बड़े संगीतकारों ने बाकायदा उसकी समीक्षा करके बताया है कि वह कैसा है.
उन्होंने आगे कहा, अगर किसी को किसी धुन की रेजोनेंस किसी दूसरी चीज से मिलती-जुलती लगती है और उसे उससे सुख मिलता है, तो यह उसकी अपनी सोच और अनुभूति है. उसने उसे वैसा समझा है. बाकी ‘मंगल रंग' जैसा शब्द कभी-कभी भगवती सरस्वती ही देती हैं. क्योंकि जब यह कहा जा रहा है कि कैसा रंग बने वहां, तो आप समझिए कि भगवान जो हैं, वह कह रहे हैं कि अब तुम कैसी लगती हो? सीता राम को कैसी लगती हैं, मैं कैसे कहूं? तो उन्होंने कहा कि हमारा यह मेल अनुपम है, जैसे सागर और धूप. हमारे आंगन का त्योहार तुम हो, तुम्हारे जैसा ही रूप. सीता की किससे तुलना करोगे? तो उन्होंने कहा कि जैसा तुम्हारा रूप है, बस तुम्हारा ही रूप है. इसी तरह एक अच्छा शब्द ‘मंगल रंग' निकलकर आया.”
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: रामायण में राक्षस राज की बहन का रोल करना चाहती थी ये एक्ट्रेस, ऑडिशन देख डायरेक्टर ने बना दिया सीता की बहन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं