विज्ञापन

दूसरा बच्चा कब? 2 बच्चों के बीच सही Gap क्यों है जरूरी, जानें किन बॉलीवुड सेलेब्स ने मेंटेन किया बच्चों का ये गैप

Best Age Gap for Kids: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी दी है. दो बच्चों के बीच सही गैप कितना होना चाहिए और इसे मेंटेन करना क्यों जरूरी होता है? जानें वो बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने ये आइडियल गैप मेंटेन किया.

दूसरा बच्चा कब? 2 बच्चों के बीच सही Gap क्यों है जरूरी, जानें किन बॉलीवुड सेलेब्स ने मेंटेन किया बच्चों का ये गैप
प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद महिला का शरीर काफी कमजोर हो जाता है. (AI Image)

Ideal Age Gap Between Children: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल ही में अपने फैंस को एक खुशखबरी दी, वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. सितंबर 2024 में दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था. अब सेकेंड प्रेग्नेंसी की खबर ने सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ा दी है. लेकिन, इस खुशी के साथ एक अहम सवाल भी उठता है, दो बच्चों के बीच कितना गैप होना चाहिए? क्या छोटा गैप सही है या थोड़ा इंतजार करना बेहतर होता है? डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चों के बीच सही गैप न केवल मां की सेहत बल्कि बच्चे के फिजिकल और मेंटल ग्रोथ के लिए भी बेहद जरूरी होता है. आइए समझते हैं क्यों सही गैप मेंटेन करना चाहिए और वो बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने ये आइडियल गैप मेंटेन किया.

दो बच्चों के बीच कितना होना चाहिए गैप?

डॉक्टर्स आमतौर पर सलाह देते हैं कि दो बच्चों के बीच कम से कम 2 से 3 साल का अंतर होना चाहिए. इसे मेडिकल भाषा में बर्थ स्पेसिंग कहा जाता है. यह समय मां के शरीर को रिकवर होने का मौका देता है और अगले बच्चे के लिए बेहतर माहौल तैयार करता है.

ये भी पढ़ें: फैशन के नाम पर सेहत से खिलवाड़, बच्चों के कपड़ों में मिला लेड और जहरीले केमिकल्स, रिसर्च में खुलासा

मां की सेहत के लिए क्यों जरूरी है गैप? | Why is a Gap Essential For a Mother's Health?

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद महिला का शरीर काफी कमजोर हो जाता है. अगर जल्दी-जल्दी प्रेग्नेंसी हो जाए तो ये समस्याएं हो सकती हैं:

  • शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी.
  • थकान और कमजोरी.
  • प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा.
  • मानसिक तनाव या पोस्टपार्टम डिप्रेशन.

इसलिए शरीर को पूरी तरह रिकवर होने देना जरूरी है.

बच्चे की ग्रोथ पर क्या असर पड़ता है?

सही गैप से दूसरे बच्चे को कई फायदे मिलते हैं:

  • बच्चे को बेहतर पोषण मिलता है और वजन भी मेंटेन रहता है.
  • बच्चे का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है.
  • मेंटल और फिजिकल ग्रोथ बैलेंस रहती है.

वहीं पहले बच्चे को भी पूरा समय और ध्यान मिल पाता है, जिससे उसकी ग्रोथ बेहतर होती है.

ये भी पढ़ें: गर्मी में बार-बार मुंह सूखता है? ये हो सकता है बॉडी का Warning Singal

रिश्ते पर भी पड़ता है असर

लगातार प्रेग्नेंसी और बच्चों की जिम्मेदारी कपल के रिश्ते पर भी दबाव डाल सकती है. सही गैप से कपल एक-दूसरे को समय दे पाते हैं, आर्थिक और मानसिक तैयारी बेहतर होती है, परिवार में संतुलन बना रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

बॉलीवुड सेलेब्स में किन कपल ने मेंटेन किया ये गैप?

कई बॉलीवुड सितारों ने बच्चों के बीच अच्छा गैप मेंटेन किया है:

  • करीना कपूर और सैफ़ अली खानन के बेटे तैमूर और जेह के बीच लगभग 4 साल का अंतर है.
  • शाहरुख खान और गौरी खान के बच्चों (आर्यन, सुहाना, अबराम) के बीच काफी बड़ा गैप है, जिससे हर बच्चे को अलग पहचान और ध्यान मिला. उनके बड़े बेटे आर्यन खान का (जन्म 1997) और सुहाना खान (जन्म 2000) के बीच लगभग 3 साल का अंतर है. वहीं, सबसे छोटे बेटे अबराम खान (जन्म 2013) और सुहाना के बीच 13 साल का और आर्यन से लगभग 16 साल का अंतर है.
  • ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक ही बच्चा प्लान किया, लेकिन उन्होंने भी पेरेंटिंग में पूरा ध्यान देने का उदाहरण पेश किया.

बहुत कम गैप के नुकसान:

अगर बच्चों के बीच गैप 1 साल से कम हो तो मां की हेल्थ पर गंभीर असर पड़ सकता है, बच्चे का वजन कम हो सकता है, समय और ध्यान की कमी हो सकती है, इसके साथ ही आर्थिक दबाव भी बनता है.

ये भी पढ़ें: लिवर के लिए जहर समान है चीनी, फास्ट फूड और तेल का ज्यादा सेवन, इन बातों का रखें खास ध्यान

ज्यादा गैप भी हमेशा सही नहीं:

अगर गैप बहुत ज्यादा (6-8 साल या उससे ज्यादा) हो जाए, तो भाई-बहनों के बीच बॉन्डिंग कम हो सकती है, मां की उम्र बढ़ने से प्रेग्नेंसी में रिस्क बढ़ सकता है. इसलिए बैलेंस गैप ही सबसे बेहतर माना जाता है.

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स?

WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) भी सलाह देता है कि डिलीवरी के बाद अगली प्रेग्नेंसी के लिए कम से कम 24 महीने का इंतजार करना चाहिए. इससे मां और बच्चे दोनों की सेहत बेहतर रहती है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com