विज्ञापन

गर्मी में बार-बार मुंह सूखता है? ये हो सकता है बॉडी का Warning Singal

Dry Mouth in Summer: गर्मियों के मौसम में अक्सर प्यास बहुत लगती है. लेकिन कई लोगों को आपने ये कहते हुए भी सुना होगा कि पानी पीने के बाद भी उनका मुंह सूख रहा है. इस आर्टिकल में जानें आखिर ऐसा क्यों होता है.

गर्मी में बार-बार मुंह सूखता है? ये हो सकता है बॉडी का Warning Singal
Heatstroke Warning Signs: गर्मियों में मुंह क्यों सूखता है. (AI Generated Image)

Why Is My Mouth Dry In Summer: चिलचिलाती गर्मी और भीषण धूप से बचने के लिए अक्सर पानी का ज्यादा सेवन करने की सलाह दी जाती है. क्योंकि इस गर्मी की वजह से दोपहर में बाहर निकलना तो दूर, घर के अंदर बैठे-बैठे भी पसीने छूट रहे होते हैं. ऐसे मौसम में गला सूखना और प्यास लगना बहुत ही आम बात है. लेकिन क्या आपके साथ ऐसा हो रहा है कि आप पानी पीते हैं और कुछ देर बाद ही फिर से आपका मुंह सूखने लगता है? ​अगर हां, तो इसे 'सिर्फ प्यास' समझकर इग्नोर करने की गलती बिल्कुल न करें. क्योंकि कई बार बार मुंह सूखना (Dry Mouth) आपके शरीर का एक Warning Signal हो सकता है. तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

 गर्मियों में क्यों सूखता है मुंह- (Why does the mouth become dry in summer)

​1. डिहाइड्रेशन- 

​सबसे पहली और बड़ी वजह है डिहाइड्रेशन (Dehydration) यानी शरीर में पानी की कमी. गर्मी में पसीने के जरिए शरीर का काफी पानी बाहर निकल जाता है. अगर आप उतना पानी नहीं पी रहे हैं जितना शरीर को चाहिए, तो सबसे पहले लार (Saliva) बनना कम हो जाती है. लार हमारे मुंह को गीला रखने और कीटाणुओं से लड़ने का काम करती है. जब लार कम बनती है, तो मुंह सूखने लगता है.

​​2. डायबिटीज- 

​बार-बार प्यास लगना और मुंह सूखना डायबिटीज (Diabetes) के शुरुआती लक्षणों में से एक है. जब खून में शुगर का लेवल बढ़ जाता है, तो किडनी उसे बाहर निकालने के लिए ज्यादा काम करती है, जिससे बार-बार पेशाब आता है. शरीर से ज्यादा पानी बाहर जाने की वजह से आप प्यास और सूखे मुंह से परेशान रहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

​3. दवाइयों का साइड इफेक्ट-

​अगर आप बीपी (Blood Pressure), एलर्जी या घबराहट (Anxiety) की कोई दवा ले रहे हैं, तो उनकी वजह से भी मुंह सूख सकता है. कई दवाइयां ऐसी होती हैं जो लार बनाने वाली ग्रंथियों को धीमा कर देती हैं.

​इससे बचने के लिए क्या करें? 

  1. ​सिर्फ सादा पानी पीने के बजाय नींबू पानी, नारियल पानी या ओआरएस (ORS) का घोल पिएं. 
  2. तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे फलों में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.
  3. चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स शरीर को और ज्यादा डिहाइड्रेट करते हैं. गर्मी में इनका सेवन कम से कम करें.
  4. पानी में पुदीने की पत्तियां डालकर रखें. यह न सिर्फ आपको फ्रेश रखेगा बल्कि मुंह के सूखेपन को भी कम करेगा.

​डॉक्टर के पास कब जाएं?

​अगर खूब पानी पीने के बाद भी कई दिनों तक लगातार आपका मुंह सूख रहा है, चबाने या निगलने में दिक्कत हो रही है, या मुंह में छाले हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें. 

ये भी पढ़ें- लिवर को अंदर से साफ करने का काम करता है ये हरा पत्ता, जानें फायदे और सेवन का तरीका

Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com