विज्ञापन

प्रेगनेंसी में अपच हो तो क्या करें? अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम!

Pregnancy Me Indigestion Kyu Hoti Hai: गर्भावस्था में महिलाओं को अपच या भूख न लगने की दिक्कत का सामना करना पड़ता है. ऐसे में क्या खाना चाहिए और नहीं खाना चाहिए, जानने के लिए स्टोरी में बने रहिए.

प्रेगनेंसी में अपच हो तो क्या करें? अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम!
Indigestion In Pregnancy

Pregnancy Me Indigestion Kyu Hoti Hai: गर्भावस्था में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इनमें से एक आम समस्या है अपच या भूख न लगना. अक्सर महिलाएं यह महसूस करती हैं कि खाने का मन नहीं करता, पेट भारी या असहज महसूस होता है. यह पूरी तरह से सामान्य है लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो मां और बच्चे दोनों की सेहत पर असर पड़ सकता है. इसलिए इसे तुरंत समझना और सही उपाय करना बहुत जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

गर्भवती महिला को भूख ना लगे तो क्या करें?

गर्म पानी पिएं: गर्म पानी का सेवन करना गर्भावस्था में बहुत फायदेमंद माना जाता है. दिनभर में छोटे-छोटे अंतराल में गर्म पानी पीना पेट को हल्का और आरामदायक रखता है. खाने में हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन लें. ज्यादा तेल-मसाले वाला, भारी या फटा-पुराना खाना पेट पर बोझ डालता है और अपच की समस्या बढ़ा सकता है.

हर्बल चीजें का सेवन: कुछ घरेलू मसाले और हर्बल चीजें भी बहुत मददगार होती हैं. जीरा, अजवाइन, सौंफ, हींग और अदरक जैसी चीजें पेट की समस्या को कम करने में कारगर होती हैं. इनका इस्तेमाल खाने में हल्का-सा करें. भोजन हमेशा ताजा और गर्म ही खाएं. ठंडा या पुराने खाने से पेट खराब होने का खतरा बढ़ता है.

कुछ आसान घरेलू नुस्खे भी हैं फायदेमंद:

  • भूख न लगने या अपच होने पर रोस्टेड जीरा का पाउडर 1-2 ग्राम खाने से पहले लें. अगर ज्यादा जरूरत हो तो यह 1 सप्ताह तक किया जा सकता है.
  • अदरक और धनिया का पाउडर शहद या गुड़ के साथ दिन में दो बार लेने से भी पेट हल्का रहता है.
  • हरीतकी, अदरक, अजमोदा और सेंधा नमक का मिश्रण भी बहुत फायदेमंद होता है, इसे 3-6 ग्राम की मात्रा में दिन में दो बार लेने से अपच और भूख न लगने की समस्या कम होती है.
Latest and Breaking News on NDTV

डॉक्टर से संपर्क कब करें?

अगर अपच के साथ पीलिया, बहुत अधिक वजन कम होना या तेज पेट दर्द जैसी गंभीर समस्याएं दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.  कभी-कभी यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com