- आयुर्वेद में भी गुड़हल के पेड़ को एक संपूर्ण औषधि माना जाता है.
- डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो गुड़हल के तेल का इस्तेमाल करें.
- गुड़हल के तेल में विटामिन-सी पाया जाता है.
Benefits Of Hibiscus For Hair: गुड़हल एक ऐसा फूल है जिसका इस्तेमाल स्किन और हेल्थ दोनों के लिए किया जाता है. गुड़हल के फूल को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसका वनस्पतिक नाम है- हीबीस्कूस् रोज़ा साइनेन्सिस. आपको बता दें कि सिर्फ गुड़हल का फूल ही नहीं बल्कि इसकी पत्ती जड़ भी सेहत के लिहाज से बेहद गुणकारी मानी जाती हैं. आयुर्वेद में भी गुड़हल के पेड़ को एक संपूर्ण औषधि माना जाता है. इसमें विटामिन सी, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, वसा, फाइबर और आयरन के गुण पाए जाते हैं. गुड़हल के फूलों की चाय को तनाव में काफी अच्छा माना जाता है. इतना ही नहीं बालों की समस्या को दूर करने के लिए भी गुड़हल का इस्तेमाल किया जा सकता है. गुड़हल बालों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकता है. तो चलिए बताते हैं आपको कि बालों को हेल्दी रखने के लिए कैसे करें गुड़हल का इस्तेमाल.
बालों के लिए फायदेमंद हैं गुड़हल का इस्तेमालः
1. मजबूत बालों के लिएः
गुड़हल के तेल का इस्तेमाल करने से बालों को मजबूत बनाया जा सकता है. गुड़हल के तेल में विटामिन-सी पाया जाता है जो बालों के रोम को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
Chiku For Beauty: त्वचा और बालों को हेल्दी रखने के लिए ऐसे करें चीकू का इस्तेमाल

गुड़हल के तेल का इस्तेमाल करने से बालों को मजबूत बनाया जा सकता है.
2. बालों की डैंड्रफ के लिएः
डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो गुड़हल के तेल का इस्तेमाल करें. इसमें मौजूद एंटी-फंगल बालों की डैंड्रफ से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं इससे स्कैल्प में होने वाली खुजली को भी कम किया जा सकता है.
3. मुलायम बालों के लिएः
गर्मियों के मौसम में अक्सर बाल रूखे, बेजान से नजर आने लगते हैं. बालों को मुलायम बनाने के लिए आप गुड़हल के फूल का पेस्ट बनाकर बालों में लगा सकते हैं. इससे बालों को मुलायम और चमकदार बनाया जा सकता है.
What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं