हर्बल टी न सिर्फ आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार है, बल्कि अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो इससे मेंटल हेल्थ को भी काफी हद तक बेहतर किया जा सकता है. मार्केट में कई तरह के आयुर्वेदिक चाय मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि केमिकल फ्री हर्बल टी पिएं, तो गुड़हल के फूलों से बनी चाय आपके लिए बेस्ट हो सकती है. अच्छी बात ये है कि आपको ये फूल इन दिनों काफी ज्यादा मिल जाएंगे. बाग-बगीचों से लेकर आप घर के गमले में भी इसे आसानी से लगा सकते हैं. सितंबर और अक्टूबर में गुड़हल के पौधों पर फूलों की भरमार होती है. रोजाना 1 से 2 फूलों से आप हर्बल टी बना सकते हैं. यहां जानते हैं घर पर स्वादिष्ट और हेल्दी गुड़हल के फूलों की चाय कैसे बनाएं?
गुड़हल के फूलों की चाय कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
- गुड़हल के फूल - 2 से 3 ताजे
- पानी - 2 कप
- शहद - 1 चम्मच
- नींबू का रस - 1/2 चम्मच
- दालचीनी या लौंग - 1 छोटा टुकड़ा
बनाने की विधि
- गुड़हल के फूलों से चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें, इसमें 2 कप पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं.
- अब गुड़हल के फूलों को अच्छी तरह धो लें, ताकि उन पर लगी धूल-मिट्टी निकल जाए.
- फिर पानी में डालें, फिर डालचीनी, लौंग डालकर पानी को उबालें.
- इसे 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. धीरे-धीरे पानी का रंग गहरा लाल होने लगेगा.
- इसके बाद गैस बंद कर दें और चाय को 2 मिनट ढककर रहने दें, ताकि फूलों का स्वाद अच्छी तरह घुल जाए.
- अब चाय को छानकर कप में निकाल लें और गुनगुना होने तक ठंडा करें.
- जब चाय थोड़ा ठंडी हो जाए, तब स्वाद के अनुसार शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं.
- ध्यान रखें कि बहुत गर्म चाय में शहद न डालें.
- लीजिए स्वादिष्ट गुड़हल का हर्बल टी तैयार है.
गुड़हल के चाय पीने के फायदे क्या हैं?
अगर आप नियमित रूप से इसकी चाय का सेवन करते हैं, तो शरीर को कुछ फायदे हो सकते हैं, जैसे-
- वजन कंट्रोल रहता है.
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
- शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.
- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है.
- गट और लिवर हेल्थ के लिए अच्छा ऑप्शन है.
ये भी पढ़ें - हरसिंगार के पत्ते का काढ़ा कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं