Basil Water Drinking Benefits: तुलसी के पौधे को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. हर भारतीय हिंदू घर में आपको तुलसी का पौधा आसानी से मिल जाएगा. धार्मिक लिहाज से तुलसी को पवित्र माना जाता है. हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा की जाती है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि तुलसी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. तुलसी की पत्तियों को सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण से बचाने में मददगार माना जाता है. आपको बता दें कि तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फ्लू, एंटी-बायोटिक, एंटी-इफ्लेमेन्ट्री जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की परेशानियों से बचाने में मददगार है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं तुलसी की पत्तियों का पानी पीने से होने वाले फायदे.
तुलसी का पानी पीने के फायदे- (Tulsi Ka Paani Peene Ke Fayde)
1. वजन कम करने-
मोटापे की समस्या आज के समय की एक गंभीर समस्या में से एक है. आज के समय में हर 4 में से 2 लोग बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वो वजन को कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो तुलसी का पानी एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. तुलसी के पानी का रोजाना सुबह सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. स्ट्रेस कम करने-
भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर के चलते आज के समय में अधिकांश लोग तनाव, स्ट्रेस की समस्या से परेशान हैं. असल में कई बार तो हमें पता भी नहीं होता कि हम स्ट्रेस की समस्या के शिकार हैं. अगर आप भी तनाव को महसूस कर रहे हैं तो आप तुलसी के पानी का सेवन कर सकते हैं. तुलसी में कोर्टिसोल हार्मोन पाए जाते हैं जो तनाव को कम करने में मददगार हैं.
3. ब्लड शुगर कम करने-
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है तुलसी के पानी का सेवन. तुलसी का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं