Topper Bache Kaise Padhte Hain: पालन-पोषण का काम न केवल चुनौतीपूर्ण है, बल्कि यह एक ऐसी कला भी है जिसे समझने की जरूरत होती है. सक्सेसफुल पेरेंटिंग का अर्थ है अपने बच्चे को एक हेल्दी, बैलेंस और खुशहाल जीवन प्रदान करना. लाइफ में सक्सेस हासिल करने के लिए कुछ डिसिप्लिन बनाने जरूरी हैं. हर मां बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा जीवन में ऊंचाइयों को छुएं. हर कोई टॉपर नहीं हो सकता, लेकिन उस दिशा में काम किया जा सकता है. टॉपर बच्चे न केवल परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं, बल्कि उनमें कुछ खास गुण भी होते हैं. यहां हम पांच ऐसी खासियतें बता रहे हैं जो ज्यादातर टॉपर बच्चों में होती हैं और आप भी अपने बच्चों को ये गुण सिखा सकते हैं.
सफल बच्चों की होती हैं ये खासियतें | Successful children have these characteristics
डिसिप्लिन और टाइम मैनेजमेंट: टॉपर्स अपने टाइम मैनेजमेंट में माहिर होते हैं. वे अपनी पढ़ाई, खेलकूद और दूसरी एक्टिविटीज के लिए समय को सही तरीके से बांटते हैं. आप भी अपने बच्चों को अनुशासन और समय के महत्व को समझाएं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
रेगुलर स्टडी: टॉपर्स रेगुलर स्टडी करते हैं. वे परीक्षा के समय में ही नहीं, बल्कि पूरे साल भर पढ़ाई करते हैं. इससे उन्हें विषयों की गहरी समझ होती है और वे जानकारी को अच्छी तरह से याद रख पाते हैं.
यह भी पढ़ें: बॉडी के हार्मोन बहुत बुरी तरह हो गए हैं गड़बड़, महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलाव कर देते हैं पहले अलर्ट
सेल्फ मॉटिवेशन: टॉपर्स में एक सेल्फ मॉटिवेशन होती है जो उन्हें अपने टारगेट की ओर बढ़ने में मदद करती है. वे अपनी सफलताओं और असफलताओं से सीखते हैं और हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं.
टीचर्स के साथ बातचीत: टॉपर बच्चे अपनी शंकाओं और प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए टीचर्स के साथ बातचीत करते हैं. वे क्लास में पार्टिसिपेट करते हैं और अपनी जिज्ञासाओं को बिना हिचकिचाहट के व्यक्त करते हैं.
एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट करना: टॉपर बच्चे केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि अन्य एक्टिविटीज में भी एक्टिव रहती हैं. वे स्पोर्ट्स, म्यूजिक, आर्ट आदि में भी अपनी रुचि दिखाते हैं जिससे उनका ऑलओवर डेवलपमेंट होता है.
यह भी पढ़ें: मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये चीज, सफेद बाल बहुत लंबे समय तक रहेंगे काले, दोबारा जल्दी नहीं पड़ेगी डाई की जरूरत
Benefits of Cashew in Hindi | काजू खाने के शानदार फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं