विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बच्चों की फोटो क्यों नहीं पोस्ट करनी चाहिए? जान लीजिए वो 6 खतरे....

Social Media Safety: क्या आप भी अपने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर डालते हैं, तो आज ही बंद कर दें. क्योंकि आपकी ये छोटी सी गलती बच्चे के भविष्य को कर सकती है खराब. इस आर्टिकल में जानें क्या उठाने पड़ सकते हैं परिणाम.

सोशल मीडिया पर बच्चों की फोटो क्यों नहीं पोस्ट करनी चाहिए? जान लीजिए वो 6 खतरे....
Social Media Safety: बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर क्यों नहीं डालें.

आज के समय में स्मार्टफोन और सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं. हममें से ज्यादातर लोग हर छोटी-बड़ी खुशी को फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप पर शेयर करते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि वो अपनी खुशी को बांट रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह एक छोटी सी पोस्ट आपके बच्चे के भविष्य को खतरे में डाल सकती है? जी हां आपने सही सुना. ​इंटरनेट की दुनिया जितनी रंगीन दिखती है, उतनी ही अंधेरी भी है. तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों नहीं माता-पिता को शेयर करनी चाहिए बच्चे की जानकारी. 

​सोशल मीडिया पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स के चक्कर में हम अनजाने में बच्चे की वो जानकारी शेयर कर देते हैं, जो हमें नहीं करना चाहिए. ​अक्सर आपने साइबर एक्सपर्ट्स और पुलिस को लगातार इस बारे में चेतावनी देते सुना होगा कि बच्चों की तस्वीरें इंटरनेट पर डालना उन्हें बड़ी मुसीबत में डालने से कम नहीं है. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों नहीं शेयर करना चाहिए बच्चों को फोटो सोशल मीडिया पर-

​1. डिजिटल किडनैपिंग- 

आज के समय में डिजिटल किडनैपिंग एक कड़वी सच्चाई है. इसमें अपराधी आपके बच्चे की फोटो चुराकर उसे अपनी प्रोफाइल पर डालते हैं और दुनिया को बताते हैं कि वह उनका बच्चा है. कई बार इन तस्वीरों का इस्तेमाल गलत कामों या फर्जी चंदा इकट्ठा करने के लिए भी किया जाता है.

​2. लोकेशन लीक- 

​जब आप बच्चे की फोटो स्कूल ड्रेस में डालते हैं या पार्क में खेलते हुए तो आप अनजाने में अपराधियों को बच्चे का लोकेशन बता रहे हैं. इससे बच्चे की सारी जानकारी किसी भी गलत नीयत वाले इंसान तक पहुंच सकती है.  

​3. डिजिटल पहचान-

​हर बच्चे का अपना हक है कि वह बड़ा होकर तय करे कि उसे इंटरनेट पर कैसा दिखना है. आज आपने उसकी कोई ऐसी फोटो डाल दी जो आपको क्यूट लग रही है जैसे, नहाते हुए या रोते हुए, लेकिन 15-20 साल बाद जब वह बच्चा बड़ा होगा, तो वही फोटो उसके लिए कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है. 

​4. डार्क वेब- 

​बच्चों की मासूम तस्वीरों को अक्सर गलत साइट्स या डार्क वेब पर बेच दिया जाता है. वहां बैठे अपराधी इन तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं और इनका इस्तेमाल गंदे कामों के लिए भी कर सकते हैं. 

​5. पहचान की चोरी- 

आज आप फोटो के साथ बच्चे का नाम, बर्थडे और शहर भी लिखते हैं. ये बेसिक जानकारी किसी का बैंक अकाउंट हैक करने या फर्जी पहचान पत्र बनाने के लिए के लिए इस्तेमाल की जा सकती है. 

​6. मानसिक दबाव-

​सोशल मीडिया पर डली तस्वीरों पर कभी-कभी लोग गंदे कमेंट्स भी करते हैं. जिसके बच्चा कई बार मानसिक तनाव महसूस कर सकता है.  

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

Faqs | सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल- sabse jyada poochhe jane wale sawal

1. सवाल- ​क्या सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स जरूरी?

हां, प्राइवेसी सेटिंग्स इसलिए जरूरी है की उससे अनजाने लोग आपकी प्रोफाइल नहीं देख पाएं और आपके रूटीन के बारे में लोगों को पता नहीं चलेगा, जिससे आपको खतरा हो सकता है. 

2. सवाल- क्या सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते समय ​चेहरा छिपाना चाहिए? 

हां, ताकि कोई फोटो का गलत इस्तेमाल न कर सके. फोटो ऐसे लें जिसमें बच्चे का चेहरा साफ न दिखे या पीछे से फोटो लें. 

​3. सवाल- क्या सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते समय लोकेशन डालनी चाहिए?

नहीं, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते समय लोकेशन नहीं डालना चाहिए. खासकर स्कूल का नाम, घर का पता या करंट लोकेशन. 

4. सवाल- क्या सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने से पहले बैकग्राउंड चेक करना चाहिए?

हां, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने से पहले बैकग्राउंड चेक करना चाहिए. ताकि फोटो के बैकग्राउंड में कोई निजी चीज़, गोपनीय दस्तावेज़ या खिड़की से बाहर का ऐसा नज़ारा न हो, जिससे लोगों को आपके बारे में जानकारी पता चल सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- Board Exam Tips: बोर्ड एग्जाम में बच्चे के अच्छे नंबर लाने और तनाव से बचाने के लिए क्या करें माता-पिता

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media Safety, Children Photo Sharing Privacy Online, Why Should Not Post Photos Of Your Children On Social Media, Children Privacy Online, Sharenting Risks, Digital Kidnapping, Cyber Security For Kids, Posting Child Photos Online, Identity Theft Kids, Dark Web Dangers, Social Media Privacy Settings, Online Safety Tips For Parents, Protecting Children On Internet, Child Identity Theft, Parenting Advice, Cyber Bullying Prevention, Digital Footprint Of Children
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com