विज्ञापन

बच्चों में आयरन और कैल्शियम की कमी को न करें नजरअंदाज, ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क

Bachhon Mein Iron Aur Calcium Ki Kami Kaise Dur Karein: छोटे बच्चों की सेहत का सीधा संबंध उनके पोषण से होता है, लेकिन कई बार सही खानपान न मिलने या शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण बच्चों में कमजोरी और विकास से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. खासतौर पर आयरन और कैल्शियम की कमी बच्चों में आम होती जा रही है.

बच्चों में आयरन और कैल्शियम की कमी को न करें नजरअंदाज, ये संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क
Bachhon Mein Iron Aur Calcium Ki Kami Kaise Dur Karein
Pexels

Bachhon Mein Iron Aur Calcium Ki Kami Kaise Dur Karein: छोटे बच्चों की सेहत का सीधा संबंध उनके पोषण से होता है, लेकिन कई बार सही खानपान न मिलने या शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण बच्चों में कमजोरी और विकास से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. खासतौर पर आयरन (Iron) और कैल्शियम (Calcium) की कमी बच्चों में आम होती जा रही है. यह कमी धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआत में इसके संकेत हल्के होते हैं, जिन्हें माता-पिता अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. समय रहते पहचान और सही देखभाल से इन समस्याओं से बचा जा सकता है.

आयरन की कमी के संकेत

अगर बच्चे का चेहरा पीला नजर आता है, वह जल्दी थक जाता है या उसकी भूख कम हो गई है, तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है. कुछ बच्चों में चिड़चिड़ापन भी बढ़ जाता है.

कैल्शियम की कमी कैसे पहचानें?

कैल्शियम की कमी होने पर बच्चों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. दांत देर से आना, मांसपेशियों में कमजोरी या बार-बार गिरना इसके संकेत हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को क्या होते हैं नुकसान?

क्यों जरूरी हैं ये पोषक तत्व?

आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) बनाने में मदद करता है, जिससे ऑक्सीजन (Oxygen) पूरे शरीर तक पहुंचती है. वहीं कैल्शियम हड्डियों (Bones) और दांतों (Teeth) को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होता है.

खानपान में करें ये बदलाव

बच्चों के आहार में हरी सब्जियां, फल, दाल और दूध शामिल करें. पालक, सेब, केला और दही जैसे फूड्स काफी फायदेमंद होते हैं. अगर बच्चे में लगातार कमजोरी या कोई भी असामान्य लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट्स भी दिए जा सकते हैं.

नियमित जांच से शरीर में पोषक तत्वों की कमी का पता जल्दी चल जाता है. इससे समय रहते इलाज संभव हो जाता है. अगर आयरन और कैल्शियम की कमी को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए, तो यह बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर डाल सकती है. बच्चों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित आहार (Balanced Diet) और सही देखभाल बेहद जरूरी है.

Watch Video: बच्चों में कैसे पहचानें अस्थमा के लक्षण? डॉक्टर ने बताए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com