विज्ञापन

एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को क्या होते हैं नुकसान?

Health Risk Of Eating Expired Eggs: उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से अंडों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य करने का फैसला लिया है. यह कदम लोगों को खराब और संक्रमित अंडे खाने से बचाने के लिए उठाया गया है. अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन अगर यह एक्सपायर हो चुका हो, तो यही अंडा शरीर के लिए नुकसानदायक बन सकता है. एक्सपायरड या खराब अंडा खाने से शरीर को नीचे बताए गए नुकसान हो सकते हैं.

एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को क्या होते हैं नुकसान?
Health Risk Of Eating Expired Eggs
Pexels

Health Risk Of Eating Expired Eggs: उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से अंडों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य करने का फैसला लिया है. यह कदम लोगों को खराब और संक्रमित अंडे खाने से बचाने के लिए उठाया गया है. अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन अगर यह एक्सपायर हो चुका हो, तो यही अंडा शरीर के लिए नुकसानदायक बन सकता है. कई लोग बिना जांचे अंडे का सेवन कर लेते हैं, जिससे उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. चलिए जानते हैं, एक्सपायरड या खराब अंडा खाने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं.

एक्सपायरड या खराब अंडा खाने से सेहत को पहुंच सकते हैं ये नुक्सान 

फूड पॉइजनिंग का खतरा (Food Poisoning)

खराब अंडा खाने से सबसे ज्यादा खतरा फूड पॉइजनिंग का होता है. इसके कारण उल्टी (Vomiting), दस्त (Diarrhea), पेट दर्द (Stomach Pain) और बुखार (Fever) जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यह स्थिति बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा गंभीर हो सकती है.

साल्मोनेला संक्रमण का जोखिम (Salmonella Infection)

एक्सपायर अंडों में साल्मोनेला बैक्टीरिया (Salmonella Bacteria) तेजी से बढ़ सकता है. यह संक्रमण शरीर में फैलकर कमजोरी, बुखार और पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा करता है. कई मामलों में अस्पताल में इलाज की जरूरत भी पड़ सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार का आदेश, एक अप्रैल से अंडे के ऊपर लिखी होनी चाहिए एक्सपायरी डेट, कैसे पहचानें अंडा एक्सपायर हो चुका है या फ्रेश है?

पाचन तंत्र पर पड़ता है असर (Affects Digestive System)

खराब अंडा खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम (Digestive System) पर असर पड़ता है. इससे गैस (Gas), अपच (Constipation), पेट फूलना (Bloating) और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यह स्थिति लंबे समय तक बनी रह सकती है.

इम्यूनिटी हो सकती है कमजोर (Weak Immunity)

अगर बार-बार खराब या संक्रमित अंडा खाया जाए, तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity भी कमजोर हो सकती है. इससे अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

यूपी सरकार का यह फैसला लोगों की सेहत को सुरक्षित रखने की दिशा में एक जरूरी कदम माना जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि अंडा खाने से पहले उसकी ताजगी जरूर जांच लें, ताकि छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण न बने.

Watch Video: क्या लिवर खराब होने से हार्ट डिजीज होती हैं? डॉक्टर ने बताया...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com