गर्मियां आते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है. बड़े तो किसी न किसी तरह खुद को मच्छरों के हमलों से बचा लेते हैं, लेकिन बच्चों को इनसे सुरक्षित रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. सबसे बड़ी बात यह है कि बच्चों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है. ऐसे में मच्छर के काटने के बाद उनकी त्वचा पर लाल निशान, सूजन और तेज खुजली हो सकती है. कई बार तो बच्चों की हालत इतनी खराब हो जाती है कि माता-पिता भी परेशान हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता से जानते हैं कि ऐसे मामलों में क्या करना चाहिए?
यहां देखिए वीडियो...
बर्फ से सिकाई करें
अगर आपके बच्चे को मच्छर ने काटा है, तो सबसे पहले उस जगह पर बर्फ के टुकड़े को एक साफ कपड़े में लपेटकर सिखाई करें. 5 से 10 मिनट तक ऐसा करने से सूजन कम होगी और खुजली में राहत मिलेगी. ध्यान रखें, आप बर्फ को कपड़े में लपेटकर ही सिकाई करें.
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा स्किन को ठंडक पहुंचाकर और जलन को कम करता है. आप चाहे, तो ताजा एलोवेरा जेल निकालकर मच्छर के काटे वाली जगह पर लगाएं, इससे लालिमा और खुजली दोनों कम हो सकती हैं और बच्चों की स्किन को आराम मिल सकता है.
एंटीसेप्टिक क्रीम या कैलामाइन लोशन
मच्छर के काटने पर प्रभावित जगह पर एंटीसेप्टिक क्रीम या कैलामाइन लोशन भी लगाया जा सकता है, इससे खुजली, जलन और लालिमा को कम करने में मदद मिल सकती है.
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?
- बहुत ज्यादा सूजन हो जाए
- तेज बुखार आ जाए
- सांस लेने में परेशानी हो
- काटी हुई जगह से पस निकलने लगे
- बच्चा बहुत ज्यादा परेशान या सुस्त दिखे
ये किसी एलर्जी या संक्रमण का संकेत हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: सील बंद बोतल से बिगड़ी तबीयत! बाहर से पानी खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं