विज्ञापन

डेंगू के मच्छर को क्या देखकर पहचान सकते हैं? ये चीज होती है बाकियों से अलग

Aedes aegypti Mosquito: बरसात में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में एडीज एजिप्टी मच्छर की पहचान करना बेहद जरूरी है. दिन में काटने की आदत इसे सामान्य मच्छरों से अलग बनाती है. जानिए इसकी पहचान और बचाव के आसान तरीके.

डेंगू के मच्छर को क्या देखकर पहचान सकते हैं? ये चीज होती है बाकियों से अलग
डेंगू के मच्छर को कैसे पहचान सकते हैं आप

Aedes Aegypti Mosquito: बरसात का मौसम आते ही डेंगू के मामले बढ़ने लगते हैं. और, इसके साथ ही लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि आखिर डेंगू फैलाने वाले मच्छर को कैसे पहचाना जाए. क्या वो आम मच्छरों जैसा ही दिखता है या उसमें कोई खास पहचान होती है? इस सवाल का जवाब बेहद आसान है. असल में अच्छी बात ये है कि डेंगू फैलाने वाला एडीज एजिप्टी मच्छर कुछ ऐसी विशेषताओं के साथ आता है. जिन्हें ध्यान से देखकर उसे बाकी मच्छरों से अलग पहचाना जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी सबसे खास पहचान और इससे बचाव के आसान तरीके.

सफेद धारियां बनाती हैं इसे सबसे अलग

डेंगू फैलाने वाला एडीज एजिप्टी मच्छर अपने शरीर और पैरों पर बनी सफेद धारियों की वजह से आसानी से पहचाना जा सकता है. इन्हीं धारियों के कारण इसे कई बार 'टाइगर मॉस्किटो' भी कहा जाता है. इसके अलावा इसकी पीठ यानी थोरेक्स पर अंग्रेजी के 'U' या वीणा जैसी डिजाइन वाला सफेद निशान भी दिखाई देता है. यही निशान इसे सामान्य मच्छरों से अलग बनाता है. इस मच्छर की एक और खास बात ये है कि ये ज्यादातर दिन के समय काटता है. खासकर सुबह और शाम के समय इसका खतरा ज्यादा रहता है. कई बार इसके काटने पर तुरंत ज्यादा दर्द या खुजली भी महसूस नहीं होती. इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं.

साफ पानी में पनपता है, इसलिए रखें खास ध्यान

आमतौर पर लोग मानते हैं कि मच्छर सिर्फ गंदे पानी में पैदा होते हैं. लेकिन डेंगू का मच्छर इससे बिल्कुल अलग है. ये साफ और रुके हुए पानी में तेजी से पनपता है. घर के कूलर, पानी की टंकी, फूलों के गमले, बाल्टी, पुराने टायर और खुले बर्तनों में जमा पानी इसके लिए सबसे अच्छी जगह बन जाता है. डेंगू से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें. कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें, पानी की टंकियों को ढककर रखें और गमलों या अन्य बर्तनों में जमा पानी समय-समय पर खाली करते रहें. साथ ही पूरे बाजू के कपड़े पहनें, मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट का इस्तेमाल करें और जरूरत पड़ने पर मच्छरदानी का उपयोग करें.

ये भी पढ़ें - आपके शरीर का सबसे गंदा हिस्सा कौन-सा है? नाम सुनकर चौंक मत जाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dengue, Tiger Mosquito, Aedes Aegypti Mosquito, Dengue Mosquito
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com