विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2021

Antioxidant Rich Foods: सर्दियों में हेल्दी और फिट रहने के लिए खाएं ये 5 चीजें, कॉमन बीमारियां भी रहेंगी दूर

Antioxidant Rich Foods: एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में मददगार है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स शरीर को फ्री रेडिकल्स और कोशिकाओं की क्षति से भी बचाने में मदद करते हैं.

Antioxidant Rich Foods: सर्दियों में हेल्दी और फिट रहने के लिए खाएं ये 5 चीजें, कॉमन बीमारियां भी रहेंगी दूर
Antioxidant Benefits: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड शरीर के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं.
  • ब्लैक टी में पॉलीफेनोल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं.
  • बींस में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर पाया जाता है.

Antioxidant Rich Foods: एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में मददगार है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स शरीर को फ्री रेडिकल्स और कोशिकाओं की क्षति से भी बचाने में मदद करते हैं. ये मुक्त कण ऑक्सीडेटिव तनाव को जमा और प्रेरित कर सकते हैं जिससे हार्ट, कैंसर, टाइप 2 बीमारी और अन्य पुरानी बीमारियों के विकास का खतरा बढ़ जाता है. विभिन्न फलों और सब्जियों में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड शरीर के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताते हैं जिनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है.

सर्दियों में यूरिक एसिड बढ़ने से चलना-फिरना हो सकता है मुश्किल, जानें कंट्रोल करने के 5 अचूक उपाय

सर्दियों में इन एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड्स | These Antioxidant Rich Foods In Winter

1. डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट पौष्टिक होती है और खनिज और एंटीऑक्सिडेंट से भरी होती है. एंटीऑक्सिडेंट शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद करता है. ये हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.

न्यूट्रिशन का पावर बैंक हैं ये 3 सब्जियां, नियमित सेवन से बीमारियां रहेंगी दूर, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

2. बींस

बींस एक ऐसी सब्जी है जो आसानी से बाजार में मिल जाती है. बींस में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर पाया जाता है. बींस को डाइट में शामिल कर पाचन संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं. 

3. चुकंदर

चुकंदर में फाइबर, पोटेशियम, आयरन और फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. चुकंदर को डाइट में शामिल कर आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है. इतना ही नहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होने से ये शरीर की सूजन को भी कम करने में मदद कर सकता है.

इस ठंडे गिरते तापमान में शरीर को अंदर बाहर दोनों तरफ से गर्म रखने के लिए कारगर हैं ये फूड्स फूड्स

4. ब्लैक टी

ब्लैक टी में पॉलीफेनोल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ब्लैक टी को मिल्क टी से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. ब्लैक टी का रोजाना सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है. 

5. ब्लूबेरी

ब्लूबेरी स्वादिष्ट रसदार फल है जिसमें लगभग 80% पानी पाया जाता है. इसे कैलोरी में कम, एंटीऑक्सीडेंट  और फाइबर से भरपूर माना जाता है. ब्लूबेरी का सेवन कर डायबिटीज और वजन को कंट्रोल किया जा सकता है.

Periods: माहवारी में यौन संबंध ठीक या गलत?

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए

Hair Fall Reasons: कम उम्र में बाल झड़ने के पीछे हो सकती हैं ये 5 वजहें

सर्दियों में लंग्स इंफेक्शन के खतरे को दूर रखने के लिए कारगर हैं ये 12 फूड्स, डाइट में करें शामिल

Weight Loss: फैट बढ़ गया है, तो ये 5 चीजें नेचुरल तरीके से घटाएंगी आपके शरीर की चर्बी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Antioxidant, Antioxidant Foods, Antioxidant Booster, Antioxidant Rich Diet, Antioxidant And Heart Disease Risk, Antioxidant Rich Foods, Antioxidant Food Benefits, Health Benefits Of Antioxidant, Antioxidant Food For Health, Antioxidant Food For Heart, Antioxidant Food List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com