विज्ञापन

IND vs NZ T20I Series: भारत में कितने बजे शुरू होंगे मैच, कहां देख पाएंगे लाइव, जानें तमाम बातें

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया का काफिला न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगा.

IND vs NZ T20I Series: भारत में कितने बजे शुरू होंगे मैच, कहां देख पाएंगे लाइव, जानें तमाम बातें
IND vs NZ T20I Series: भारत में कितने बजे शुरू होंगे मैच

शानिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज के बीच हुआ सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बारिश के चलते रद्द किया गया. इसके साथ ही पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई. टीम इंडिया का काफिला अब न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगा. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत में अब अधिक दिन बचे नहीं है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को परिस्थितियों के अनुसार ढलने का बहुत अधिक समय नहीं मिलेगा. साथ ही टीम को प्रैक्टिस के लिए भी सिर्फ एक दिन मिलेगा.भारतीय दल रविवार को न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेगा. ब्लैक कैप्स के खिलाफ भारतीय टीम पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के बाद इतने ही वनडे मैच खेलेगी, जबकि सीरीज का समापन दो टेस्ट मैचों की सीरीस से होगा.

ऐसा है टी20 सीरीज का शेड्यूल

22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में हैग्ले ओवल में होने वाले मुकाबले के साथ इस दौरे की शुरुआत होनी है. इसी मैदान पर इसके बाद 24 अक्टूबर को दूसरा मुकबला खेला जाएगा. जबकि सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में होगा. वहीं चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. जबकि आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में दोनों के बीच सीरीज का पांचवां मैच खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद भारत और न्यूजीलैंड पहली बार आमने-सामने होंगे. 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की सीरीज में सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से खेले जाएंगे.

कहां देख पाएंगे लाइव

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. जबकि फैंस सोनी लिव ऐप पर मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

ऐसी हैं दोनों टीमें 

भारतीय स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे पर मिलेगा मौका? चेतेश्वर पुजारा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? बाबर और रिजवान टॉप-5 से बाहर, नंबर-1 के पास 433 करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com