विज्ञापन

इजरायल से आ रही फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, भेजना पड़ा मिग-29 फाइटर जेट, प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

बुल्गारियाई अधिकारियों और एयरलाइन के अनुसार, रविवार को तेल अवीव से वियना जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया की ओर मोड़ना पड़ा. हाल ही में इजरायल जा रही प्लेन को हाइजैक करके क्रैश करने की कोशिश की गई थी.

इजरायल से आ रही फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, भेजना पड़ा मिग-29 फाइटर जेट, प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग
Austrian Airlines की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी (फाइल फोटो- एएफपी)
  • ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट तेल अवीव से वियना जा रही थी और बम धमकी के कारण सोफिया में लैंडिंग की गई
  • फ्लाइट में छह चालक दल सदस्य और 51 यात्री शामिल थे, रोमानिया के बॉर्डर के पास इसे बम की धमकी मिली
  • बुल्गारियाई वायु सेना ने बम धमकी के बाद इस विमान का एस्कॉर्ट करने के लिए मिग-29 लड़ाकू विमान भेजा था

इजरायल के तेल अवीव से ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को, जिसमें 57 लोग सवार थे, को 'बम की धमकी' मिलने के बाद बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इस फ्लाइट में 57 लोग सवार थे. स्काई न्यूज ने रविवार को ऑस्ट्रिया के परिवहन मंत्रालय के हवाले से यह खबर दी. हाल ही में UAE से इजरायल जा रही फ्लाइट में भारतीय पायलट पर जानलेवा हमले की कोशिश के बाद प्लेन को हाइजैक करके क्रैश करने की कोशिश की गई थी.

एयर ट्रैकर 'फ्लाइटराडार24' के डेटा से पता चलता है कि एयरबस A320 (रजिस्ट्रेशन नंबर OE-LZE) को शाम 6:40 बजे तेल अवीव से वियना के लिए फ्लाइट भरनी थी, लेकिन रात 9:25 बजे इसे सोफिया की ओर मोड़ दिया गया. स्काई न्यूज ने मंत्रालय से मिली शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि प्लेन में चालक दल के 6 सदस्य और 51 यात्री सवार थे.

ऑस्ट्रिया के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि ऐसी स्थिति में जो मौजूदा प्रक्रियाएं हैं, उनके तहत बुल्गारियाई की वायु सेना ने इस पैसेंजर प्लेन को एस्कॉर्ट करने के लिए एक मिग-29 लड़ाकू विमान भेजा था. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "फ्लाइट के दौरान, रोमानिया के बॉर्डर पर, चालक दल को बम की धमकी का संकेत मिला, जिसके बाद उन्होंने सोफिया में आपातकालीन लैंडिंग करने का फैसला किया."

(अधिक जानकारी आने के बाद इस स्टोरी को अपडेट किया जाएगा.)

यह भी पढ़ें | पायलट स्मित की बहादुरी याद करके कैमरे पर रो पड़े इजरायली डॉक्टर, NDTV को बताया भारतीय कैप्टन की कैसे बचाई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Plane News, Tel Aviv Flights, Israel News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com