विज्ञापन
18 minutes ago

CJP Tiranga March at Connaught Place: दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आज शाम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने तिरंगा मार्च का ऐलान किया है. सीजेपी 'लहरा दो तिरंगा' नाम से रैली करेगी. इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है. हालांकि मुंबई के आजाद मैदान में तिरंगा मार्च की अनुमति मिल गई है. इधर दिल्ली में पुलिस ने लोगों से कनॉट प्लेस की रैली से दूर रहने की अपील की है. इलाके में धारा 163 लागू की गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी 21 रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है. वहीं सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा है कि उन्हें पुलिस हिरासत में ले सकती है. सीजेपी की तिरंगा यात्रा से जुड़े सभी बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ.

CJP Tiranga March Lehra Do Tiranga Rally LIVE Updates

CJP Connaught Place Protest LIVE: हम नहीं चाहते सत्ता बदले, लेकिन ज्ञानेश कुमार को हटा दें: अभिजीत दीपके

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम बस इतना कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटा दें और किसी और को नियुक्त करें. हम यह नहीं कह रहे कि हम सत्ता बदलना चाहते हैं।.

दीपके ने कहा, “हम बस इतना कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटा दें - जो अपने साथी चुनाव आयुक्तों की बात तक नहीं सुन रहे हैं - और एक स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करें. क्या यह कोई अपराध है?”

CJP Tiranga March LIVE: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया डिटेन

संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने तड़के करीब 4 बजे हिरासत में लिया. कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने कहा, 'दिल्ली पुलिस इस समय इतनी डरी हुई है कि एफआईआर दर्ज करने से बच रही है. पूरी दुनिया ने देखा है कि पुलिस ने बस के अंदर हमारी महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया, कैसे उन्होंने अथिरा और रितु के साथ बर्ताव किया और थाने के अंदर भी उन्हें पीटा. सरकार ज्ञानेश कुमार के लिए लोकतंत्र को ताक पर रख रही है. लेकिन हम कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.'

CJP Lehra Do Tiranga Rally LIVE: सीजेपी के तिरंगा मार्च से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस इलाके के अंदर और आसपास सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. सुबह से ही कनॉट प्लेस के साथ-साथ पूरे सेंट्रल पुलिस इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है.

दिल्ली के 21 रास्तों पर आज ट्रैफिक डायवर्ट, CJP के तिरंगा मार्च को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली के 21 प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा.

CJP Tiranga March LIVE: CJP के विरोध प्रदर्शन पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल?

CJP के 'लहरा दो तिरंगा' मार्च पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा और विरोध प्रदर्शन तय जगहों पर और अनुमति लेकर ही किए जाने चाहिए. अशांति और अराजकता किसी भी आंदोलन का हिस्सा नहीं हो सकते.

CJP Lehra Do Tiranga Rally LIVE: व्यापारियों के संगठन ने प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक दलों से कनॉट प्लेस से दूर रहने की अपील की

न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने राजनीतिक दलों और अन्य प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे अपने विरोध प्रदर्शनों के लिए कनॉट प्लेस को बाधित न करें और उनसे कहा कि प्रदर्शन कहीं और आयोजित करें. व्यापारी संगठन ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और प्रदर्शनकारियों से अपील है कि हम आपके विरोध करने तथा अपनी आवाज उठाने के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन कनॉट प्लेस आपका मंच नहीं, हमारा कार्यस्थल है.

CJP Tiranga March LIVE: सीजेपी को मुंबई के को आजाद मैदान में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली की अनुमति मिली

मुंबई पुलिस ने सीजेपी को शुक्रवार को आजाद मैदान में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है. डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि रैली के लिए आजाद मैदान में अनुमति दी गई है. उन्होंने कहा कि आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि विरोध प्रदर्शन केवल आजाद मैदान में ही किया जाएगा. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आजाद मैदान के निर्धारित प्रदर्शन स्थल होने के कारण वहां रैली आयोजित करने की अनुमति दी गई.

CJP Connaught Place Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने कहा- छोटे ग्रुप्स को तिरंगा फहराने की अनुमति दे सकते हैं

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले कहा कि कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में धारा-163 पहले से लागू है. पुलिस ने लोगों से वहां इकट्ठा नहीं होने की अपील की. हालांकि, पुलिस ने कहा कि सीजेपी के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के दौरान छोटे समूह को राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की अनुमति दी जा सकती है.

CJP Lehra Do Tiranga Rally LIVE: NDMC ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को बंद करने का किया ऐलान

इधर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने दिन में पहले घोषणा की कि कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा. यहीं सीजेपी ने तिरंगा मार्च का ऐलान किया है. सीजेपी ने आम जनता और अपने समर्थकों से शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में इकट्ठा होने और राष्ट्रीय ध्वज लहराने की अपील की है.

CJP Lehra Do Tiranga Rally LIVE: बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां कर रहीं पीछा: अभिजीत दीपके

दीपके ने आरोप लगाया कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां उनका पीछा कर रही थीं और IB कर्मियों ने उनके घर के बाहर तैनात चौकीदार से जानकारी ली. उन्होंने कहा, 'दिल्ली पुलिस मुझे आज रात या कल सुबह हिरासत में ले सकती है, लेकिन मैं नरेन्द्र मोदी से कहना चाहता हूं कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं.' उन्होंने कहा, 'हम बस इतना कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटा दें और किसी और को नियुक्त करें. हम यह नहीं कह रहे कि हम सत्ता बदलना चाहते हैं.'

CJP Tiranga March LIVE: मुझे हिरासत में लिया जा सकता है : अभिजीत दीपके

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कि पुलिस उन्हें आज रात या सुबह हिरासत में ले सकती है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस और जासूस उनके घर पर नजर रख रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Tiranga March, CJP Protest, CJP Protest Advisory List, Abhijeet Dipke News, Abhijeet Dipke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com