Anti Aging Oils For Face: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन जवां बनी रहे, भले ही उम्र क्यों न बढ़े लेकिन स्किन पर ग्लो और चमक बरकरार रहे. लेकिन समय के साथ-साथ स्किन पर फाइन लाइंस, रिंकल्स और झुर्रियां (wrinkles) नजर आने लगती है. ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या इन साइंस ऑफ एजिंग को कम किया जा सकता है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं पांच ऐसे फेस ऑयल जो साइंस ऑफ एजिंग को कम करने में मदद करते हैं और यकीन मानिए कि इन तेल का रूटीन में इस्तेमाल करने से आप कई सालों तक अपनी स्किन को जवां बनाए रख सकते हैं.
स्किन को जवां रखते हैं ये 5 तेल (These 5 oils keep the skin young)

आर्गन तेल
यह तेल आर्गन ट्री की गुठली से मिलता है और विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड से भरपूर होता है. यह स्किन को मॉइस्चराइज करने, सूजन को कम करने और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
चेहरे पर नेचुरली ग्लो लाने और बढ़ती उम्र के लक्षणों को करना है कम तो आज से ही करने लगें ये 5 योगासन
रोज सीड ऑयल
गुलाब के बीजों से निकाला गया रोज सीड ऑयल विटामिन ए और विटामिन सी के साथ-साथ फैटी एसिड से भरपूर होता है. यह त्वचा की बनावट में सुधार करने, हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने और कोलेजन को बूस्ट करने में मदद कर सकता है.
जोजोबा तेल
जोजोबा ऑयल हमारी स्किन के ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे ऑयली स्किन और पिंपल्स से छुटकारा मिलता है. इसमें विटामिन ई और बी-कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है, जो एंटी-एजिंग के लिए फायदेमंद होता है.
मारुला तेल
मारुला फल के बीज से निकाला गया यह तेल एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड से भरपूर होता है. यह स्किन हाइड्रेट करने, रेडनेस को कम करने और स्किन की क्वालिटी में सुधार करने में मदद करता है, जिससे यह एंटी-एजिंग के लिए एक बेहतर विकल्प बन जाता है.
रेटिनॉल ऑयल
रेटिनॉल विटामिन ए का बेहतरीन सोर्स है और अपने एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है. यह कोलेजन प्रोडक्शन, सेल टर्नओवर को बढ़ाने और फाइन लाइंस के साथ ही झुर्रियों को कम करने में मदद करता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं