Yoga for Glowing Skin: योगा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जो इसके फायदों के बारे में ना जानता हो. यह बेहतर शारीरिक औक मानसिक के लिए भी लाभदायी होता है. इसके अलावा कई बीमारियों के सबके साथ ही यह आपकी स्किन को ग्लोइंग, बेदाग और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकता है. योगा में अपनाई गई सांस लेने की तकनीक, ध्यान लगाना ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. जिसका असर आपकी स्किन पर साफ दिखाई देता है. योग से त्वचा कोशिकाओं को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्व ग्रहण करने में मदद मिलती है.
इसके अलावा योग की मदद से हार्मोन संतुलन और सूजन को भी कम किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं 5 ऐसे योगासन जो स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बनाने में मदद कर सकते हैं.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
भारद्वाजासन (Bhujangasan)
भारद्वाजन योग आपकी आंतों और पूरे स्वास्थय के लिए बेहद लाभदायी होता है, साथ ही यह स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. पेट एक ऐसी चीज है अगर वो स्वस्थ हुआ तो उसका असर आपकी स्किन पर भी देखने को मिलता है. पेट में गड़बड़ी आपकी स्किन पर भी साफ नजर आती है. यह योगासन डाइजेशन को दुरूस्त रखता है. जिसका असर आपकी त्वचा पर भी साफ दिखाई देता है. इस योगासन को करने से पीठ की मांसपेशियों को मजबूत किया जा सकता है और पाचन में सुधार किया जा सकता है.
सर्वांगासन (Sarvangasana)
सर्वांगासन योग आपके फेस के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और रक्त कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद कर सकता है. जो आपकी ड्राई और डैमेज स्किन को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. सर्वांगासन सुस्ती, झुर्रियों, फाइन लाइन्स और मुंहासों को दूर करने में भी मदद कर सकता है.
नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीज, टैनिंग हो जाएगी गायब, स्किन बनेगी ग्लोइंग, शाइनी और बेदाग
भुजंगासन (Bhujangasana)
भुजंगासन को कोबरा आसन के नाम से भी जाना जाता है. इस आसन को करने से दिल से जुड़ी बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है. यह दिल और पल्मनरी ट्रैक्ट को सही ढंग से खोलने में मदद करता है, जिससे सांस लेने में वृद्धि होती है. इस योगासन को करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकता है. यह आसन बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है.
त्रिकोणासन (Trikonasana)
त्रिकोणासन आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है. जिससे आपकी स्किन फ्रेश और लाइव लगती है. यह योगासन को स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है.
हलासन (Halasana)
हलासन आपको पाचन को बेहतर बनाकर चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर ग्लोइंग और स्किन को हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है. ग्लोइंग स्किन के लिए इस आसन को दिन में दो बार तीन बार करना फायदेमंद होता है.
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए योगासन करते समय ध्यान रखें कि आपको इनको नियमित तौर पर करना है, तभी इनका असर आपकी स्किन पर दिखेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं