विज्ञापन

क्या आप भी डालते हैं आंखों में ये 10 ड्रॉप्स, तो सावधान! सन फार्मा ने वापस मंगाया स्टॉक, जानिए पूरी लिस्ट

कहीं आप भी तो नहीं डाल रहे आंखों में ये 10 तरह के ड्रॉप्स, इस आर्टिकल में जानें कपंनी ने क्यों वापस मंगाया स्टॉक.

क्या आप भी डालते हैं आंखों में ये 10 ड्रॉप्स, तो सावधान! सन फार्मा ने वापस मंगाया स्टॉक, जानिए पूरी लिस्ट
भारत में 10 आई ड्रॉप्स पर लगी रोक.
NDTV

आंखें हमारे शरीर का अभिन्न अंग हैं. इनकी मदद से हम इस खूबसूरत दुनिया को देखते हैं. अगर आप या आपके परिवार में कोई आंखों के इलाज के लिए आई ड्रॉप्स (Eye Drops) का इस्तेमाल कर रहा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. देश की बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma Distributors Ltd) ने एहतियात के तौर पर अपनी 10 आई ड्रॉप्स की बिक्री रोक दी है और बाजार से सारा स्टॉक वापस मंगाने का फैसला किया है.

ANI की रिपोर्ट के अनुसार ​कंपनी ने अपने सभी डिस्ट्रीब्यूटर को एक लेटर भेजकर निर्देश दिया है कि इन आई ड्रॉप्स का बिलिंग और डिस्ट्रीब्यूशन तुरंत रोक दिया जाए. साथ ही, दुकानदारों और सप्लायर्स के पास जो भी पुराना स्टॉक बचा है, उसे कंपनी को तुरंत वापस भेजने को कहा गया है.

​किन 10 आई ड्रॉप्स पर लगी है रोक?

​कंपनी की ओर से जारी लेटर के मुताबिक, जिन 10 आई ड्रॉप्स को बाजार से हटाया जा रहा है, उनके नाम इस हैं-

  1. ​Depopred2ML
  2. ​Brinolar (BKC FREE)
  3. ​Brinzotim Eye Drops 5ML BKC FREE
  4. ​Lotepred-5ML
  5. ​Lotepred 1% Eye Drops 5ML
  6. ​Lotepred LS 0.2% E/D 5ML
  7. ​Lotepred T
  8. ​Nepalact OD Eye Drops 3ML
  9. ​Nepalact-Z
  10. ​Toba-F (इसके साथ ही Nepalact E/D 5ML भी शामिल है)
Latest and Breaking News on NDTV

क्यों लगी आई ड्रॉप पर रोक. Photo Credit: Image credit: Unsplash

​सन फार्मा ने क्या कहा?

​इस रिकॉल पर सन फार्मा के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा, मरीजों की सुरक्षा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है. हमने मरीजों के हित में और सरकारी नियमों का पालन करते हुए यह जरूरी कदम उठाया है. हमारी टीम तेजी से काम कर रही है ताकि इन दवाओं की कमी न हो और मरीजों को जल्द से जल्द सुरक्षित इलाज का ऑप्शन मिल सके. 

क्यों है यह गंभीर मामला?

​हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन 10 आई ड्रॉप्स में से ज्यादातर दवाएं उन मरीजों को दी जाती हैं जिनकी आंखों का ऑपरेशन हुआ हो, या फिर जो काला मोतिया (Glaucoma), आंखों में इंफेक्शन, एलर्जी और सूजन जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हों.

​भारत जैसे देश में जहां करोड़ों लोग रोज आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करते हैं, वहां दवा बनाते समय पूरी सफाई और स्टेरिलिटी होना बहुत जरूरी है. अगर फैक्ट्री में जरा सी भी खराबी या गंदगी का शक हो, तो तुरंत दवा वापस मंगाना ही समझदारी है.

नोटः

  • अगर आपके घर में इनमें से कोई आई ड्रॉप रखी है, तो घबराएं नहीं. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि-
  • ​मरीज खुद से दवा बंद न करें और न ही खराब या रिकॉल की गई दवा का इस्तेमाल जारी रखें.
  • ​तुरंत अपने आंखों के डॉक्टर से संपर्क करें और उन्हें रिकॉल की जानकारी दें.
  • ​डॉक्टर आपको इसकी जगह दूसरी सुरक्षित दवा लिख देंगे, जिससे आपकी आंखों का इलाज बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा.

ये भी पढ़ें- दोस्त होते हैं सेहत का असली टॉनिक, फायदे जानकर कहेंगे मुझे बनाने हैं और दोस्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eye Drop, Eye Drop Sales, Eye Drop For Clear Vision, Eye Care Tips, Ankhon Ki Dekhbhaal Kaise Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com