विज्ञापन

सिर्फ फेफड़ों ही नहीं, स्किन और बालों का भी दुश्मन है प्रदूषण, जानें कैसे पहुंचा रहा है नुकसान

बढ़ता वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों ही नहीं, स्किन और बालों को भी नुकसान पहुंचा रहा है. इससे मुंहासे, पिगमेंटेशन, खुजली, डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है. जानिए एक्सपर्ट से बचाव के आसान तरीके.

सिर्फ फेफड़ों ही नहीं, स्किन और बालों का भी दुश्मन है प्रदूषण, जानें कैसे पहुंचा रहा है नुकसान
स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा रहा प्रदूषण
ndtv

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण सिर्फ सांस और फेफड़ों के लिए ही खतरा नहीं है. बल्कि आपकी त्वचा और बालों की सेहत पर भी बुरा असर डाल सकता है. जहरीली हवा के संपर्क में आने से चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे, खुजली और रूखापन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इतना ही नहीं, सिर में खुजली, डैंड्रफ और बाल झड़ने की परेशानी भी हो सकती है. स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदूषण के महीन कण स्किन की प्राकृतिक सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में जानना जरूरी है कि प्रदूषण से स्किन और बालों को कैसे बचाया जाए.

प्रदूषण से स्किन को कैसे पहुंचता है नुकसान

दी इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट में दिल्ली के स्किन एक्सपर्ट डॉ. अंकुर सरीन के अनुसार, प्रदूषण के कारण कई लोगों को अचानक स्किन में संवेदनशीलता, जलन और खुजली की समस्या होने लगी है. हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व स्किन के रोमछिद्रों में जमा होकर ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और मुंहासों की परेशानी बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा स्किन की प्राकृतिक सुरक्षा परत कमजोर होने से चेहरा रूखा, लाल और बेजान नजर आने लगता है. लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से पिगमेंटेशन, झुर्रियां और समय से पहले स्किन की उम्र बढ़ने के लक्षण भी दिखााई दे सकते हैं. जिन लोगों को एक्जिमा, सोरायसिस और रोजेशिया जैसी समस्याएं हैं उनकी परेशानी बढ़ सकती है.

बालों और स्कैल्प को भी पहुंचता है नुकसान

मुंबई के ग्लेनीगल्स अस्पताल के कंसल्टेंट डॉ. वशिष्ठ दीक्षित के अनुसार, हवा में मौजूद PM2.5 जैसे बेहद छोटे कण त्वचा पर जम सकते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाकर उसकी सुरक्षा परत को कमजोर कर सकते हैं. इसका असर सिर की स्किन पर भी पड़ सकताा है. प्रदूषण और सर्दियों की शुष्क हवा के कारण स्कैल्प में खुजली, रूखापन, डैंड्रफ और बालों से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. हालांकि, बाल झड़ने के पीछे हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी और तनाव जैसे दूसरे काारण भी हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 3 साल तक नहीं बोल पाई महिला, ट्रीटमेंट की सही प्लानिंग से लौटी आवाज, बोली- "सोचा अब कभी नहीं बोल पाऊंगी'

प्रदूषण से स्किन और बालों को कैसे बचाएं?

एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदूषण से बचने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदना जरूरी नहीं है. कुछ आसान आदतें अपनाकर स्किन और बालों की देखभाल की जा सकती है. सबसे पहले बाहर से आने के बाद चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ करें. स्किन की नमी बनाए रखने के लिए सेरामाइड युक्त मॉइस्चराइजर लगाएं. विटामिन सी और नियासिनामाइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट वाले स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं. घर से बाहर निकलते समय ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं. बालों और स्कैल्प को नियमित रूप से शैंपू से साफ करें और कंडीशनर लगााएं. साथ ही, प्रदूषण वाली जगहों पर जाते समय बालों को ढककर रखें. एक्सपर्ट डॉ. वशिष्ठ दीक्षित के अनुसार, कोई भी क्रीम, सीरम या शैंपू प्रदूषण को पूरी तरह रोक नहीं सकता. इसलिए सोशल मीडिया पर बताए जााने वाले डिटॉक्स प्रोडक्ट्स के दावों पर आंख बंद करके भरोसा न करें. जरूरत से ज्यादा स्क्रबिंग और क्लींजिंग भी स्किन को नुकसाान पहुंचा सकती है.

ये भी पढ़ें- रोज 2 अंडे खाने से क्या होता है? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Pollution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com